Saturday, October, 11,2025

हर घर तक पहुंचेगा 'स्वदेशी अपनाने' का संदेश: डॉ. भोला सिंह

जयपुर: भाजपा ने देश के हर नागरिक तक स्वदेशी अपनाने का संदेश पहुंचाने और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए 'आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान' शुरू किया है। यह अभियान 25 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें पार्टी 'हर घर स्वदेशी' का संकल्प जनता तक पहुंचाएगी। प्रदेश कार्यालय में शनिवार को आयोजित हुई कार्यशाला के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री, सांसद और अभियान के प्रदेश प्रभारी डॉ. भोला सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने बताया कि यह अभियान सिर्फ उत्पादों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि रोजमर्रा की जरूरतों से लेकर पर्यटन, डेस्टिनेशन वेडिंग तक स्वदेशी अपनाने पर जोर देगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत मिशन के तहत भाजपा यह सुनिश्चित करेगी कि देश में बने हर उत्पाद को प्राथमिकता मिले और लोगों की स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूकता बढ़े।

अभियान का खास फोकस घर-घर की रसोई से शुरू होने वाले स्वदेशी उत्पादों के उपयोग पर रहेगा। डॉ. सिंह ने कहा कि अभियान का उद्देश्य जन आंदोलन बनाना है, जिसमें व्यापारी, स्ट्रीट वेंडर, महिलाएं और दुकानदार शामिल होंगे। दुकानदारों को प्रोत्साहित किया जाएगा कि वे अपनी दुकानों पर 'यहां सिर्फ स्वदेशी वस्तुएं मिलती हैं' के स्टिकर लगाएं। सांसद ने कहा कि स्वदेशी अपनाएं, विदेशी से दूरी बनाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि 2047 तक भारत पूरी तरह आत्मनिर्भर बन जाएगा।

आत्मनिर्भर भारत संकल्प रथ यात्रा निकलेगी

भाजपा प्रदेश संयोजक सांसद दामोदर अग्रवाल ने बताया कि अभियान के तहत हर जिले में आत्मनिर्भर भारत संकल्प रथ यात्रा निकाली जाएगी। दीपावली जैसे त्योहारों पर स्वदेशी उत्पाद खरीदने के लिए खास जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। विदेशी उत्पादों के स्थान पर भारत में बने उत्पादों का उपयोग बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। कार्यशाला में भाजपा प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश भड़ाना, प्रदेश मंत्री महेंद्र कुमावत, स्टेफी चौहान और प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

मंडलों में बनाई तीन सदस्यों की टीम

अभियान को सफल बनाने के लिए अक्टूबर में सभी जिलों में और नवंबर-दिसंबर में मंडलों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश में दस, जिलों में चार और मंडलों में तीन सदस्यों की टीम बनाई गई है। अभियान के दौरान स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक, प्रभात फेरी, मशाल यात्रा, मेला और किसान मार्च जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery