Thursday, June, 26,2025

भाजपा में पांच तो कांग्रेस के शासन में दो बार छलका बांध

जयपुर: प्रदेश के करीब 1.20 करोड़ लोगों की प्यास बुझाने वाले जल स्रोतों में शुमार बीसलपुर बांध एक बार फिर ओवरफ्लो हो सकता है। बांध के ओवरफ्लो होने के दो संयोग इस बार फिर बन रहे हैं। पहला भाजपा सरकार में बीसलपुर बांध पर मानसून की 'दिव्य कृपा' रही है। दूसरा इस बार भी सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।

वर्तमान में प्रदेश में हो रही बारिश के चलते बांध का जलस्तर प्रतिदिन करीब 2 सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है और रविवार शाम तक यह 312.49 मीटर तक पहुंच चुका है। यदि यही रफ्तार बनी रही तो अगले कुछ ही दिनों में यह आठवीं बार ओवरफ्लो हो सकता है। बीसलपुर बांध इससे पहले कुल 7 बार ओवरफ्लो हो चुका है। इसमें 5 बार भाजपा शासन के दौरान और 2 बार कांग्रेस शासन में बांध लबालब हुआ है। अब एक बार फिर मौजूदा भाजपा सरकार में यह ऐतिहासिक पल दोहरा सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार बांध की पूर्ण जलभराव क्षमता 315.50 मीटर है। जलग्रहण क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के कारण पानी की आवक तेज हो गई है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में जलस्तर और तेजी से बढ़ सकता है। बीसलपुर बांध जयपुर, अजमेर, टोंक समेत कई जिलों की जलापूर्ति की रीढ़ है। हालांकि बांध अभी करीब 2 मीटर खाली है।

पहली बार 2004 में हुआ था आवरफ्लो

बीसलपुर बांध में जलभराव को लेकर एक रोचक तथ्य सामने आया है। पिछले दो दशकों के आंकड़ों पर नजर डालें तो यह स्पष्ट होता है कि जब-जब राज्य में भाजपा की सरकार रही, तब-तब बीसलपुर बांध छलका है, जबकि कांग्रेस कार्यकाल में यह सिर्फ दो बार ही पूरी तरह भरा है। वर्ष 2004 से अब तक बीसलपुर बांध कुल 7 बार ओवरफ्लो हुआ है। इनमें से 5 बार 2004, 2006, 2014, 2016 और 2024 में भाजपा शासन के दौरान बांध लबालब हुआ। वहीं, कांग्रेस कार्यकाल में यह 2019 और 2022 में ही संभव हो सका।

विधानसभा में भी गूंजा था मुद्दा

वर्ष 2024 के विधानसभा सत्रों में पेयजल का मुद्दा काफी चर्चा में रहा। भाजपा सरकार बनने के साथ ही जल संकट को लेकर जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कहा था कि मैं फूंक मारकर, बालाजी बनकर पानी ला दूं, यह संभव नहीं। पानी तो जितना हमारे पास है, वही डिस्ट्रीब्यूट होगा। हालांकि इस बयान के बाद इस वर्ष अच्छी बारिश हुई और बांध छलक गया। मंत्री के बयान पर धर्म को लेकर सदन में काफी बहस हुई और विपक्ष व अन्य नेताओं ने सत्तापक्ष को घेरा।

 

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery