Monday, June, 15,2026

कोटा से तुलना करना गलतः गजेंद्र इस्तीफा दें स्वास्थ्य मंत्रीः डोटासरा

जयपुर: कोटा में प्रसूताओं की मौत का मामला अभी थमा भी नहीं था कि बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में प्रसव के बाद महिलाओं की किडनी प्रभावित होने का मामला सामने आने से चिकित्सा विभाग में हड़कंप मच गया है। लगातार दूसरी बार ऐसे मामले सामने आने के बाद प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं और विपक्ष ने भी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। बीकानेर के अस्पताल में प्रसुताओं की किडनी प्रभावित होने को लेकर पक्ष और विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए।

कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है और लगातार सामने आ रही घटनाएं गंभीर प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम हैं। अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। सरकार जिम्मेदारी तय करने के बजाय मामलों को टालने और अपनी विफलताओं पर पर्दा डालने में लगी हुई है। मामले को लेकर चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि बीकानेर और कोटा के मामले अलग-अलग हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि बीकानेर में किसी भी महिला की मृत्यु नहीं हुई है और सभी का इलाज चल रहा है। मंत्री ने बताया कि सभी
महिलाएं अलग-अलग समय पर अस्पताल पहुंची थीं और उनकी चिकित्सकीय परिस्थितियां भी अलग-अलग थीं।

मामले की उच्च स्तरीय जांच शुरू

चिकित्सा मंत्री ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है और जोधपुर से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम बीकानेर 'भेजी गई है, जो पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। मंत्री ने बताया कि अस्पताल में उपयोग की गई दवाओं और चिकित्सा सामग्री के नमूनों को जांच के लिए भेजा जा रहा है, जिससे वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। खींवसर ने कहा कि कोटा मामले में मिली जांच रिपोर्ट के अनुसार ब्लीडिंग रोकने के लिए इस्तेमाल की गई दवा में गंभीर अनियमितता सामने आई थी, जिसमें कुछ शीशियों में दवा के स्थान पर पानी पाया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रदेश के सभी अस्पतालों में थर्ड पार्टी ऑडिट और सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

कोटा के बाद अब बीकानेर की घटना यह साबित करती है कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आमजन के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर नहीं है और लगातार हो रही ऐसी घटनाएं प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम हैं। चिकित्सा मंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

यह भाजपा सरकार की विफल स्वास्थ्य नीतियों, प्रशासनिक लापरवाही और जवाबदेही के अभाव का भयावह परिणाम है। प्रदेश में एक के बाद एक गंभीर घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन सरकार दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय मामलों को दबाने और अपनी छवि बचाने में लगी हुई है। टीकाराम जूली, नेता प्रतिपक्ष

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery