Wednesday, July, 15,2026

बीकानेर हाउस के सांस्कृतिक विस्तार का रोडमैप तैयार

जयपुर: विश्व पर्यावरण दिवस पर राजस्थान सरकार के 'हरियालो राजस्थान' और 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस परिसर में पौधारोपण किया गया। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर राजस्थान के आवासीय आयुक्त नवीन जैन ने भी पौधा लगाकर अभियान में सहभागिता की। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में 'हरियालो राजस्थान' मिशन के तहत राज्यभर में व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है।

प्रबंधन सोसायटी की बैठक

पौधारोपण कार्यक्रम के बाद बीकानेर हाउस में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में बीकानेर हाउस प्रबंधन सोसायटी (बीएचएमएस) की 11वीं साधारण सभा की बैठक हुई। बैठक में प्रमुख आवासीय आयुक्त नवीन जैन सहित सोसायटी के अधिकारी मौजूद रहे, सांस्कृतिक गतिविधियों को और व्यापक बनाने के लिए समिति ने 'फिल्म फ्राइडे' और 'बीकानेर हाउस साहित्य महोत्सव' जैसे नए कार्यक्रमों को मंजूरी दी। इन आयोजनों का उद्देश्य साहित्य, सिनेमा, कला और सांस्कृतिक विमर्श को साझा मंच उपलब्ध कराना तथा युवाओं और कला प्रेमियों की भागीदारी बढ़ाना है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery