Sunday, April, 26,2026

बीकानेर हाउस बना सांस्कृतिक धरोहर का वैश्विक सेतु

जयपुर: नई दिल्ली के बीकानेर हाउस को राजस्थानी कला, संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहर का जीवंत केंद्र बनाने के उद्देश्य से 10 साल पहले राज्य सरकार ने 'बीकानेर हाउस मैनेजमेंट समिति' का गठन किया था। आज यह समिति अपने निरंतर प्रयासों से बीकानेर हाउस को एक सक्रिय और गतिशील सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित करने में सफल रही है। बीएचएमएस ने सोमवार को अपनी 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर बीकानेर हाउस परिसर में 'बीकानेर हाउसः टेन ईयर्स टुगेदर' कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ इन-हाउस अभिलेखीय प्रदर्शनी 'शू द ईयर्सः सेलिब्रेटिंग ए डिकेड ऑफ आर्ट, कल्चर एंड हेरिटेज' से हुआ। इसके बाद 'बीकानेर हाउसः ए डिकेड ऑफ रेजोनेंस' पुस्तक का लोकार्पण और लोक प्रस्तुतियों के साथ सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया।

मुख्य सचिव ने किया पुस्तक का विमोचन

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य सचिव एवं मुख्य रेजिडेंट कमिश्नर (सीआरसी) वी. श्रीनिवास ने दीप प्रज्वलन और पुस्तक विमोचन के साथ किया। उन्होंने कहा कि बीकानेर हाउस न केवल राजस्थानी कला और संस्कृति का प्रतीक है, बल्कि यह देश-विदेश के दर्शकों को हमारी धरोहर से जोड़ने का महत्वपूर्ण केंद्र भी बन चुका है। 'सोल ऑफ राजस्थान' फोटोग्राफी प्रदर्शनी में बीकानेर हाउस की भव्यता, इतिहास, वास्तुकला और सांस्कृतिक स्मृतियों को बखूबी दर्शाया गया। इसे संस्थागत उपलब्धि के बजाय
निरंतरता और परिवर्तन के बीच एक सतत संवाद के रूप में प्रस्तुत किया गया है। 10वीं वर्षगांठ के कार्यक्रमों के अंतर्गत छात्र चित्रकला प्रतियोगिता और 'सोल ऑफ राजस्थान' शीर्षक से फोटोग्राफी प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। 1929 में प्रिसेस पार्क में बीकानेर रियासत के शासकों के आवास के रूप में निर्मित यह ऐतिहासिक स्थल अब 'गेटवे ऑफ राजस्थान' के रूप में उभर रहा है और राजस्थानी कला एवं संस्कृति को देश विदेश तक पहुंचाने वाला प्रमुख सांस्कृतिक केंद्र बन चुका है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery