Friday, September, 26,2025

जनसमर्थन से घबराई बीजेपी हिंसा का सहारा ले रही: पायलट

जयपुर: बिहार चुनावों पर पूरे देश की नजर है। भाजपा और कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता लगातार बिहार में सक्रिय हैं। राहुल गांधी कथित वोट चोरी के आरोप लगाते हुए बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' निकाल रहे हैं। इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ राजस्थान के कांग्रेस नेता भी सक्रिय होकर जुड़ रहे हैं। राजस्थान में बड़ी संख्या में प्रवासी बिहारी होने के चलते अब कांग्रेस एक-एक वोट को साधने में जुटी है। इसी को देखते हुए राजस्थान के नेताओं को भी बिहार चुनावों में ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, प्रदेश के बड़े नेता बिहार में रैलियां और सभाएं कर रहे हैं।

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट शुक्रवार को गोपालगंज में 'वोटर अधिकार यात्रा' में शामिल हुए। उन्होंने प्रेस वार्ता कर भाजपा को निशाने पर लिया। वहीं, यात्रा में शामिल होने के लिए पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी पटना पहुंच गए। वे शनिवार को यात्रा में शामिल होंगे। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, विधानसभा के प्रतिपक्ष सचेतक रफीक खान, पूर्व मंत्री रामलाल जाट, सांसद भजनलाल जाटव, धीरज गुर्जर सहित कई नेता यात्रा में शामिल हो चुके हैं।

पीएम के खिलाफ बोले गए अपशब्दों की निंदा

बिहार में कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम पर भाजपा कार्यकर्ताओं के हमले पर कांग्रेस महासचिव और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यात्रा को मिल रहे जनसमर्थन से बीजेपी बैकफुट पर है और हिंसा का सहारा ले रही है। पायलट ने दरभंगा में पीएम मोदी के खिलाफ बोले गए अपशब्दों की निंदा की, साथ ही स्पष्ट किया कि इसका कांग्रेस से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह इस घटना को बहाना बनाकर सदाकत आश्रम पर हमला करवा रही है। पायलट ने जोर दिया कि यह यात्रा वोट चोरी और विशेष गहन पुनरीक्षण में धांधली के खिलाफ जनता को जागरूक करने के लिए है और यह पूरे देश में - लोकतंत्र के प्रति विश्वास जगाने का काम कर रही है।

बिहार में कांग्रेस कार्यालय पर हमला बीजेपी की कायरता का सबूतः गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे बीजेपी की बौखलाहट और कायरता का सबूत बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' को मिल रहे अपार जनसमर्थन और वोट चोरी के खिलाफ उनके खुलासों से बीजेपी घबरा गई है। गहलोत ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल किया कि क्या वे इस हमले के दोषियों पर कार्रवाई करने की हिम्मत दिखाएंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस ऐसी गुंडागर्दी के आगे नहीं झुकेगी और संविधान तथा लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

BJP पूरी तरह बौखला गई: डोटासरा

पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' को मिल रहे अपार जनसमर्थन से बीजेपी पूरी तरह बौखला गई है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बिहार की घटना को बीजेपी की कायरता, बौखलाहट और गुंडागर्दी का खुला सबूत बताया। उन्होंने कहा कि यह हमला न केवल कांग्रेस कार्यालय पर, बल्कि बिहार की करोड़ों जनता की वोट की आवाज और उनके अधिकारों पर सीधा प्रहार है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery