Friday, September, 26,2025

हताश कांग्रेस ने मर्यादाएं लांघी, AI वीडियो बनाना निंदनीयः राठौड़

जयपुर: बिहार कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां हीराबेन पर आधारित AI जनरेटेड वीडियो पोस्ट करने के विवाद ने अब राजस्थान तक तूल पकड़ लिया है। राजस्थान में बिहार के प्रवासी लोगों की बड़ी संख्या होने के कारण यह मुद्दा यहां भी गरमा गया है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस को पूरी तरह हाशिए पर पहुंच चुका दल करार देते हुए कहा कि यह पार्टी अब अपनी विफलताओं से बौखलाकर ओछे और अशोभनीय हथकंडों का सहारा ले रही है। राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आमजन के बीच जनाधार और राजनीतिक वर्चस्व खो चुकी है। उन्होंने बिहार कांग्रेस के आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट किए गए 36 सेकंड के AI वीडियो का विशेष जिक्र किया, जिसमें पीएम मोदी के सपने में उनकी मां आती हुई दिखाई गई हैं और पूछती हैं, 'राजनीति के लिए कितना गिरोगे? राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस ने बिहार में अपने स्टेट हैंडल पर मां पर जो वीडियो अपलोड किया वह बेहद निंदनीय है। कांग्रेसी नेता 'मां' के नाम पर आपत्तिजनक और अशोभनीय शब्दों का प्रयोग करते हैं, यह राजनीति में गिरावट का प्रतीक है।

भारत मां का अपमान करने वालों को माफ नहीं करताः गजेन्द्र सिंह

केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि कांग्रेस एक ऐसा दल है, जिसने अपना मानसिक संतुलन खो दिया हो और जिसे एक भटके हुए नेता का नेतृत्व प्राप्त हो, वह ही एक मां को बदनाम करने जैसी घटिया हरकत कर सकता है। वह भी एक अशोभनीय एआई वीडियो के जरिए। कांग्रेस यह नहीं समझ रही कि मैं भारत मां का अपमान करने वालों को माफ नहीं करता। बिहार की जनता इसका जवाब देगी।

मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दीः राज्यवर्धन राठौड़

कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि पहले मंच से अपशब्द, अब AI वीडियो बनाकर कांग्रेस ने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दी। कांग्रेस की यह विकृत सोच देश कभी स्वीकार नहीं करेगा। भारत की जनता हर बार की तरह सच और संस्कारों के साथ खड़ी है और इस बार भी कांग्रेस को इसका जवाब जनता देगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery