Monday, July, 27,2026

जगन्नाथ के दरबार पहुंचे भूपेंद्र, मांगी खुशहाली

जयपुर: केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु मंत्री भूपेंद्र यादव और वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने रविवार को अलवर जिले के रूपबास कटीघाटी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। पावन जगन्नाथ मेले के अवसर पर दोनों मंत्रियों ने भगवान जगन्नाथ और माता जानकी के दर्शन कर देश-प्रदेश में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने धार्मिक आस्था एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास से परिपूर्ण भगवान जगन्नाथ मेला लोगों के लिए आनंद और ऊर्जा का स्रोत है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery