Wednesday, November, 26,2025

तीन लाख से अधिक लोगों से ठगे ₹3600 करोड़, 5 आरोपी अरेस्ट

जयपुर: साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार की जा रही कार्रवाई के तहत भरतपुर पुलिस ने एक बड़े फर्जी निवेश नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस नेटवर्क ने देशभर के 3 लाख से अधिक निवेशकों से 3600 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी की थी। पुलिस ने इस मामले में गिरोह के पांच मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनसे भारी मात्रा में संपत्ति जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक भरतपुर दिगत आनंद के निर्देशन में वृत्ताधिकारी भरतपुर शहर आईपीएस पंकज यादव की टीम ने यह कार्रवाई की। इस फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ, जब 12 नवंबर को थाना मथुरागेट में एक प्राथमिकी दर्ज की गई। शिकायत में बताया गया कि फर्जी निवेश वेबसाइट gqcw. cn और मोबाइल एप्लीकेशन से क्रिप्टोकरेंसी एवं विदेशी बाजारों (फॉरेक्स) में उच्च लाभ, बोनस और अतिरिक्त प्रलोभन का झांसा देकर लोगों से निवेश करवाया जा रहा है। जांच में पाया गया कि यह कंपनी भारत में SEBI, RBI, MCA या किसी भी सक्षम प्राधिकरण से पंजीकृत नहीं थी।

आरोपियों के पास मिली करोड़ों की संपत्ति

पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से लगभग 40 लाख रुपए नकद, सोने के जेवरात, 5 लग्जरी वाहन और लगभग 40 लाख रुपए मूल्य की क्रिप्टोकरेंसी जब्त की है। इस पूरी कार्रवाई में वृत्त कार्यालय भरतपुर शहर के कांस्टेबल सोनू मीना की विशेष भूमिका रही। इस विशेष टीम में एसआई मथुरा गेट बलराम यादव, एएसआई हरगोपाल, थाना कोतवाली से एएसआई चंद्रशेखर, सीओ सिटी कार्यालय से एएसआई हिम्मत सिंह, हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह, कांस्टेबल सोनू मीणा, देवेंद्र सिंह, भरत, थाना साइबर से कांस्टेबल कुंवर पाल, थाना अटलबंध से कांस्टेबल अंकित, थाना कोतवाली से कांस्टेबल विश्वेंद्र सिंह एवं साइबर सेल भरतपुर की टीम शामिल थे, जिन्होंने यह बड़ी सफलता हासिल की।

रूस से संचालन का दावा... काम-काज जयपुर से

अनुसंधान में चौकाने वाले तथ्य सामने आए। वेबसाइट खुद को 2016 से रूस में संचालित होना बताती थी, लेकिन इसका संचालन नवंबर 2022 में जयपुर से शुरू किया गया था। इस फर्जी नेटवर्क की मुख्य भूमिका में संदीप सिगर और रजत शर्मा नामक व्यक्ति पाए गए। वेबसाइट 47 लाख उपयोगकर्ताओं और 4.3 बिलियन डॉलर फंड प्रबंधन का झूठा दावा कर रही थी, जबकि वास्तविक जांच में लगभग 4.7 लाख उपयोगकर्ता सामने आए, जिनसे जमा की गई वास्तविक राशि 350 मिलियन डॉलर (लगभग 3100 करोड़ रुपए) निकली। यही समूह pvp.com नामक एक और फर्जी निवेश वेबसाइट भी चला रहा था, जिससे लगभग 9000 उपयोगकर्ताओं से 58 मिलियन डॉलर (500 करोड़ रुपए से अधिक) की ठगी की गई थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery