Thursday, January, 29,2026

भारत 24 और फर्स्ट इंडिया ग्रुप ने किया नववर्ष 2026 का स्वागत

जयपुर: नववर्ष 2026 के आगमन पर भारत 24 और फर्स्ट इंडिया ग्रुप ने गुरुवार को नोएडा स्थित भारत 24 कार्यालय और जयपुर स्थित फर्स्ट इंडिया न्यूज कार्यालय में एक साथ भव्य आयोजन कर नए साल का स्वागत किया। यह आयोजन डिजिटल इंटीग्रेशन और संस्थागत समन्वय का बेहतरीन उदाहरण रहा। फर्स्ट इंडिया ग्रुप के सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ डॉ. जगदीश चंद्र नोएडा से भारत 24 की टीम के साथ वर्चुअली जुड़े, जबकि फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा जयपुर कार्यालय में मौजूद रहे। दोनों शहरों में एक साथ हुए इस आयोजन ने आधुनिक तकनीक के जरिए टीमवर्क और एकजुटता को दर्शाया।

डॉ. जगदीश चंद्र ने अपने संबोधन में पवन अरोड़ा और पूरी फर्स्ट इंडिया टीम को पांच प्रमुख न्यूज वर्टिकल्स को एकीकृत कर सिंगल OTT प्लेटफॉर्म 'OTT फर्स्ट इंडिया प्लस' में सफलतापूर्वक शामिल करने पर बधाई दी। उन्होंने इसे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

वहीं, पवन अरोड़ा ने फर्स्ट इंडिया की उस प्रतिबद्धता को दोहराया, जिसके तहत चैनल सरकार और जनता के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य करता है। उन्होंने कहा कि फर्स्ट इंडिया न्यूज परिणाम आधारित, जिम्मेदार और प्रभावी पत्रकारिता के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery