Thursday, January, 29,2026

यज्ञ से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का होता है संचारः भजनलाल शर्मा

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को सीकर रोड स्थित नींदड़ में आयोजित 1008 कुंडीय हनुमान महायज्ञ और राम कथा में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने जगदुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज की उपस्थिति में सपरिवार मंत्रोच्चार के साथ हवन किया और विश्व कल्याण की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी रामभद्राचार्य महाराज का भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के संरक्षण एवं प्रचार में बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति में यज्ञ का विशेष महत्व है। यज्ञ के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सद्भावना का संचार होता है। वसुधैव कुटुम्बकम की भावना के साथ किए गए ऐसे आयोजन पूरे विश्व के कल्याण का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास और जनकल्याण के लिए यह यज्ञ अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर रामभद्राचार्य महाराज ने कहा कि यह यज्ञ भारत को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की कामना के साथ किया जा रहा है। महाराज ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश की उन्नति और समृद्धि की कामना भी की।

हनुमानजी से मिलते ही श्रीराम ने दुलारा

राम कथा करते हुए रामभद्राचार्य ने कहा कि सीता हरण के बाद भगवान राम और लक्ष्मण वन में सीता की खोज करते हुए ऋष्यमूक पर्वत के पास पहुंचे, जहां बाली के भय से सुग्रीव छिपकर रह रहे थे। संस्कृत में ऋष्य का अर्थ होता है हिरण अर्थात जहां हिरण की आवाज भी सुनाई न दे, उस पर्वत का नाम ऋष्यमूक पर्वत था, क्योंकि ऋषि-मुनि यहां पर तपस्या किया करते थे। सुग्रीव के मंत्री और परम भक्त हनुमानजी ने दोनों राजकुमारों को देखा और उनकी पहचान जानने के लिए ब्राह्मण वेश में उनसे मिलने गए। बातचीत के दौरान लक्ष्मण ने राम के जीवन की पूरी कथा सुनाई।

भारत बनेगा विकसित राष्ट्र

रामभद्राचार्य महाराज ने कहा कि देशवासियों को भारत माता, रामजी, हनुमानजी और मुझसे भी प्रेम है। मेरा मानना है कि 21वीं शताब्दी में हिंदुत्व का वर्चस्व बहुत बुलंद होगा। भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। अमेरिका जो हम पर दादागिरी करता है, उसकी दादागिरी समाप्त हो जाएगी। पाक अधिकृत कश्मीर हमें वापस प्राप्त होगा, हनुमानजी ऐसी कृपा करेंगे। उन्होंने बताया कि यज्ञ का उद्देश्य देश को अखंड, अजय और सशक्त बनाना तथा श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण करना है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery