Monday, March, 16,2026

युवाओं को नौकरी का गुलाल

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सदन में युवा विकास, शिक्षा विस्तार और सामाजिक सुरक्षा को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई है। भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक के 33 मामलों में 615 से अधिक गिरफ्तारियां हुई हैं और अधिकांश प्रकरणों की जांच एसओजी कर रही है। सरकार ने 4 लाख भर्तियों के संकल्प को दोहराते हुए बताया कि अब तक एक लाख से अधिक सरकारी नियुक्तियां दी जा चुकी हैं, जबकि निजी क्षेत्र में 2 लाख से ज्यादा रोजगार अवसर सृजित हुए हैं। वर्तमान में 1.43 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। वर्ष 2026 के लिए पहले घोषित 1 लाख पदों की जगह अब 1.25 लाख पदों पर भर्ती का नया कैलेंडर जारी किया जाएगा।

अटल बिहारी वाजपेयी ग्लोबल सेंटर फॉर एडवांस्ड स्किलिंग होगा स्थापित

  • कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए जयपुर में 450 करोड़ रुपए की लागत से अटल बिहारी वाजपेयी ग्लोबल सेंटर फॉर एडवांस्ड स्किलिंग स्थापित किया जाएगा।
  • उच्च और तकनीकी शिक्षा में नए महाविद्यालय, आईटीआई और विषय शुरू किए जाएंगे। विद्यालयों की आधारभूत संरचना सुधार के लिए 2 हजार करोड़ रुपए का विशेष कोष बनाया जाएगा।
  • खेल सुविधाओं के विस्तार और नए छात्रावास खोलने की भी घोषणा की गई है, ताकि ग्रामीण और वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को बेहतर अवसर मिल सकें।
  • सामाजिक सुरक्षा के मोर्चे पर 'वीबी-जी राम जी' योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को 100 की बजाय 125 दिन रोजगार की गारंटी मिलेगी। भुगतान साप्ताहिक होगा और देरी पर क्षतिपूर्ति दी जाएगी। इस योजना पर 4 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
  • वृद्ध, विधवा, विशेष योग्यजन और लघु कृषकों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन 150 रुपए बढ़ाकर 1,450 रुपए प्रतिमाह की गई है।
  • 25 हजार दिव्यांगजनों को उपकरण और 2,500 को निःशुल्क स्कूटी दी जाएगी।
  • निर्माण श्रमिकों के आश्रितों को अब सहायता राशि एकमुश्त सीधे बैंक खाते में मिलेगी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery