Monday, March, 16,2026

स्पीकर के नवाचारों से संसदीय संस्कृति को नई दिशा: सीएम

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की ओर से किए गए संसदीय नवाचारों से लोकतंत्र के प्रति आमजन की आस्था और मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि सत्ता पक्ष और विपक्ष के सुझावों पर विचार करना लोकतांत्रिक परंपरा का हिस्सा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान विधानसभा लंबे समय से नियमों और संसदीय परंपराओं के अनुरूप संचालित हो रही है और यह लोकतांत्रिक मूल्यों की सशक्त परंपरा का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में आयोजित समारोह में विधानसभा अध्यक्ष देवनानी की लिखित पुस्तकों 'संसदीय संस्कृति का उत्कर्ष : नवाचारों के दो वर्ष' और 'सनातन संस्कृति की अटल दृष्टि' के नवीन संस्करण का विमोचन किया गया। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया और दोनों पुस्तकों का अनावरण कर देवनानी को उत्कृष्ट लेखन के लिए बधाई दी।

उन्होंने कहा कि यह समारोह लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय संस्कृति की सतत यात्रा का उत्सव है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाएं तब ही सशक्त बनती हैं जब वे परंपराओं और नवाचारों के बीच संतुलन स्थापित करते हुए जनभागीदारी और पारदर्शिता को केंद्र में रखकर कार्य करती हैं।

लोकतांत्रिक परंपराओं, नवाचारों के संतुलन से मजबूत हो रही विधानसभा: स्पीकर

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि राजस्थान विधानसभा में संसदीय व्यवस्था को मजबूत करने और संसदीय संस्कृति को समृद्ध बनाने के लिए पिछले दो वर्षों में कई महत्वपूर्ण नवाचार किए गए हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा के राजनीतिक आख्यान संग्रहालय को अब तक 50 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं, जो लोकतंत्र के प्रति लोगों की बढ़ती रुचि और विश्वास का प्रमाण है। देवनानी ने कहा कि विधानसभा में सेंट्रल हॉल का निर्माण भी किया जा रहा है, जिसके लिए राज्य सरकार ने बजट में 14 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। उन्होंने बताया कि विधानसभा में संविधान गैलरी, वंदे मातरम् दीर्घा और कारगिल शौर्य वाटिका का निर्माण भी नवाचारों के तहत किया गया है। समारोह में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि विधानसभा में पक्ष और प्रतिपक्ष दोनों को अपनी बात रखने का पूरा अवसर मिलता है और स्पीकर का संरक्षण विपक्ष को मजबूती प्रदान करता है। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि देवनानी के नवाचारों से विधानसभा से आमजन का जुड़ाव बढ़ा है। कार्यक्रम में मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक, शिक्षाविद, कुलपति और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery