Monday, December, 15,2025

सुशासन के दो साल... 70% वादे पूरे

जयपुर:  राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने दो साल के कार्यों का लेखा-जोखा जनता के सामने रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन, विकास और विश्वास के आधार पर इन दो वर्षों ने प्रदेश की दिशा बदलने को मजबूत शुरुआत की है। शुक्रवार को ओटीएस परिसर के नेहरू भवन में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग के दौरान सीएम ने सरकार की उपलब्धियों की पुस्तिका का विमोचन करते हुए कहा कि हमने कहा नहीं, करके दिखाया है। संकल्प-पत्र के 392 संकल्पों में से 274 या तो पूरे किए जा चुके हैं या प्रगति पर हैं। पांच साल का वादा था, 70% काम दो साल में पूरे कर दिए। सीएम ने कहा कि मुझे विधायक दल का नेता चुने जाने के दो वर्ष पूरे हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि हर वर्ष जनता को अपने काम का लेखा-जोखा देना चाहिए। हमने दो वर्षों में जो काम किया है, उन्हें जनता के बीच लेकर जा रहे हैं। प्रेस ब्रीफिंग में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और डीजीपी राजीव कुमार शर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

कांग्रेस सरकार ने योजनाओं को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा

सीएम ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार योजनाओं को अटकाने और भ्रष्टाचार करने वाली थी। हमारी सरकार ने फाइलों को धरातल पर उतारा है। हमने कहा था कि मछलियां ही नहीं, बड़े मगरमच्छ भी पकड़े जाएंगे। कई मगरमच्छ पकड़े गए, जेल गए और सजा भुगत रहे हैं। जल जीवन मिशन को कांग्रेस ने भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था। हमने पारदर्शिता के साथ काम किया और अब तक 10,482 करोड़ रुपए खर्च कर 13 लाख 59 हजार ग्रामीण परिवारों को पानी उपलब्ध कराया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery