Monday, March, 16,2026

सड़कों के जाल से प्रदेशभर में कनेक्टिविटी होगी मजबूत

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधोसंरचना को गति देते हुए सड़क विकास के लिए बड़े वित्तीय प्रावधानों की घोषणा की हैं। बजट में पहले ही मिसिंग लिंक- सड़कों के लिए 600 करोड़ रुपए और नॉन-पेचेवल सड़कों के लिए 1,400 करोड़ रुपए स्वीकृत किए जा चुके थे। अब सरकार ने मिसिंग लिंक सड़कों के लिए अतिरिक्त 500 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। इसके साथ ही प्रदेश में विभिन्न सड़कों के निर्माण, मरम्मत और सुदृढ़ीकरण कार्यों पर 900 करोड़ रुपए से अधिक की राशि खर्च की जाएगी।

प्रमुख कार्य

  • कोटा-बूंदी: विभिन्न मिसिंग लिंक सड़कें: 270 करोड
  • पालीः सिस्बल-भीमाणा-जवाई बांध मार्ग (30 किमी.): ₹20 करोड़
  • डूंगरपुरः सांगवाड़ा गलियाकोट-भीलूड़ा सड़क चौड़ीकरण: ₹8 करोड़
  • सीकरः याकूबपुरा-सांगलिया डामेर सड़कः ₹3 करोड़
  • जयपुर (बस्सी): गुमानपुरा-पृथ्वीपुरा चौड़ीकरण: ₹6.78 करोड़
  • टोक (मालपुरा): विभिन्न ग्रामीण सड़कों का निर्माणः ₹25 करोड़
  • राजसमंदः बनास नदी पर कॉजवे निर्माणः ₹13.75 करोड़
  • बीकानेर: मिसिंग लिंक सड़कें: ₹30 करोड़
  • जोधपुर (लूणी): चौपासनी-चौखा सड़क बौड़ाईकरण: ₹14 करोड़
  • अलवर-भरतपुरः कठूमर डहरा मोड़ सड़क चौड़ाईकरण: ₹22 करोड़
  • अजमेर (केकड़ी): अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त सड़कों का पुनर्निर्माण: ₹30 करोड़
  • उदयपुर (मावली): एनएच-162 से धारता मार्ग चौड़ीकरण: ₹12 करोड़
  • जयपुर (चौमूं): 35 किमी. से अधिक लंबाई की ग्रामीण सड़कों का निर्माण: ₹15 करोड़
  • इन कार्यों में पुलिया निर्माण, कॉजवे, मुख्य जिला सड़क (MDR) में क्रमोन्नयन और राज्य राजमार्गो का चौड़ाईकरण भी शामिल है।

विधायकों के लिए घोषणा

  • राजस्थान आवासन मंडल द्वारा विधायकों के लिए विधायक आवास योजना लाई जाएगी।
  • विधायकों के वेतन में राज्य कर्मचारियों की तरह महंगाई भत्ते अनुसार वृद्धि होगी।
  • सभी विधायकों को मोबाइल टैबलेट प्रदान किया जाएगा।
  • दिव्यांग कर्मचारियों की पदोन्नति आरक्षण 21 अक्टूबर 2021 की बजाय 30 जून 2016 से प्रभावी होगी।
  • कार्मिक समस्याओं के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित की जाएगी एवं कुछ कैडर में 2 वर्ष छूट का प्रावधान रहेगा।
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery