Friday, April, 03,2026

हेल्पलाइन 181 पर CM ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को शासन सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 पहुंचे, जहां उन्होंने आम नागरिकों से सीधे फोन पर बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी व्यक्ति असंतुष्ट न रहे। मुख्यमंत्री ने हेल्पलाइन के विभिन्न सेक्शनों का निरीक्षण कर कार्य प्रणाली, नागरिक संतुष्टि दर और मॉनिटरिंग सिस्टम की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि शिकायतों पर विभागीय जवाब संक्षिप्त, स्पष्ट और समाधान-केंद्रित होना चाहिए।

'माय भारत डिजिटल प्लेटफॉर्म' की बैठक

मुख्यमंत्री ने अपने निवास पर 'माय भारत डिजिटल प्लेटफॉर्म' की गतिविधियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बताया कि राजस्थान में इस प्लेटफॉर्म पर 17 लाख से अधिक युवा पंजीकृत हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्लेटफॉर्म के माध्यम से नशा मुक्ति अभियान को व्यापक बनाया जाए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery