Thursday, April, 30,2026

समयसीमा में काम पूरा करें, नहीं तो होगी कार्रवाई: सीएम

जयपुर: शर्मा मुख्यमंत्री भजनल ने शुक्रवार को सीएमओ में आयोजित 'राज उन्नति' की चौथी बैठक में करीब 23,890 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने कई परियोजनाओं में हो रही देरी पर कड़ी नाराजगी जताते हुए स्पष्ट कहा कि विकास कार्य तय समयसीमा में हर हाल में पूरे किए जाएं, अन्यथा संबंधित अधिकारियों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय की जाएगी। सीएम ने निर्देश दिए कि हर 'राज उन्नति' बैठक से 15 दिन पहले विभागीय स्तर पर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित की जाए। कस्टम हायरिंग सेंटर के 87 लंबित प्रस्तावों पर असंतोष जताते हुए उन्होंने ग्रामीण विकास एवं सहकारिता विभाग को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। एयर कनेक्टिविटी को प्राथमिकता
देते हुए सीएम ने भरतपुर-डीग, सीकर-झुंझुनूं, आबूरोड और बांसवाड़ा में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की प्री-फिजिबिलिटी स्टडी कराने के निर्देश दिए।

राजस्थान मंडपम का काम दो साल में करें पूरा

जयपुर के टोंक रोड बी-2 बायपास पर प्रस्तावित 'राजस्थान मंडपम' परियोजना को लेकर भी मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिए। उन्होंने उद्योग विभाग, जेडीए, पीएचईडी और जिला प्रशासन को समन्वय बनाकर प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने और अगले दो वर्षों में इस महत्वाकांक्षी परियोजना को पूरा करने को कहा। इसके साथ ही जोधपुर में एआई आधारित स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट और जयपुर में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क की स्थापना में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

योजनाओं में देरी पर नाराजगी

बैठक में अमृत 2.0 योजना और पीएम स्वनिधि योजना में देरी पर भी मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई और मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास को नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने लापरवाही और अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। पोषाहार वितरण में गड़बड़ी पर 16 सीसीए नोटिस, बीमा भुगतान में लापरवाही पर सीडीपीओ को निलंबित करने और कृषि सब्सिडी मामले में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समय पर पहुंचे, यह सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लेकर परियोजनाओं की स्थिति की जानकारी दी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery