Monday, March, 16,2026

निवेश और उद्योग को नई उड़ान देगा राजस्थानः CM भजनलाल

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान में विकास और निवेश की अपार संभावनाएं हैं और राज्य सरकार उद्योगों के लिए बेहतर व अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि निवेशपरक माहौल, नवाचारों को प्रोत्साहन, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और सिंगल विंडो क्लीयरेंस जैसी पहलों से उद्योगों को तेजी से काम करने में सुविधा मिल रही है। मुख्यमंत्री गुरुवार को भारतीय उद्योग परिसंघ राजस्थान के वार्षिक सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था को वर्ष 2047 तक 4.3 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए निवेशकों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 'विकसित राजस्थान 2047' के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायतों से लेकर नगर निकायों तक समग्र विकास का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की 'विकसित भारत 2047' जिंदल, अंजलि सिंह, संजय अग्रवाल की परिकल्पना को साकार करने में राजस्थान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कुछ युवाओं को निजी क्षेत्र में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ (बाएं से दाएं) रजनीश भंडारी, रचना , मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और नितिन गुप्ता। में रोजगार के नियुक्ति पत्र और महिलाओं को उद्यमिता के लिए वाउचर भी वितरित किए। इस अवसर पर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में समावेशी विकास और सुशासन को प्राथमिकता दी जा रही है।

34 नई नीतियों से विकास को मिली रफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने उद्योग, निवेश और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए 34 नई नीतियां लागू की हैं। प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी को मजबूत किया गया है और सड़क नेटवर्क का तेजी से विस्तार किया गया है। खनिज संसाधनों की प्रोसेसिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है, वहीं 'एक जिला-एक उत्पाद' योजना के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन मिल रहा है।

युवा नीति से उद्यमिता को बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई युवा नीति और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के माध्यम से युवाओं को उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस योजना के तहत युवाओं को व्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि वे रोजगार लेने के बजाय रोजगार देने वाले बन सकें। उन्होंने बताया कि सरकार 4 लाख सरकारी और 6 लाख निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के लक्ष्य पर काम कर रही है। कार्यक्रम में अंजलि सिंह, संजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में उद्योग प्रतिनिधि और उद्यमी उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery