Sunday, June, 14,2026

मोती डूंगरी मंदिर से जनजागरण अभियान शुरू करेंगे सीएम

जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बुधवार को प्रदेशभर में विशेष धार्मिक और जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। '12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के' अभियान के तहत राज्य स्तरीय कार्यक्रम जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर में होगा।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती में शामिल होकर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और देश के उज्ज्वल भविष्य की कामना करेंगे। इस अवसर पर भाजपा के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों में भी मंदिरों में पूजा-अर्चना, महाआरती और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। 

पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

महाआरती में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली प्रवास के दौरान वे भाजपा के संगठनात्मक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ-साथ विभिन्न आधिकारिक बैठकों में भी भाग लेंगे। इस दौरान उनकी केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों से मुलाकात का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery