Thursday, April, 23,2026

सीएम का अधिकारियों को संदेश... विरासत व विकास साथ-साथ चलें

जयपुर: लोक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में एचसीएम रीपा में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारत की संस्कृति और परंपराओं को ध्यान में रखकर ही विकास होना चाहिए। बाहरी प्रभावों के बजाय स्थानीय जरूरतों और संवेदनाओं को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने 'वोकल फॉर लोकल' को बढ़ावा देकर गांव-कस्बों का विकास सुनिश्चित करने पर जोर दिया। भजनलाल शर्मा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की स्पष्ट नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि दोषी किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने पेपर लीक पर सख्ती का जिक्र करते हुए बताया कि एसआईटी गठित करने के बाद एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई हो रही है।

गांव तक पहुंचे प्रशासन, तभी आएगा बदलाव

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि जब प्रशासन गांव-गांव तक महुंचता है तभी वास्तविक परिवर्तन संभव होता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फाइलों में अनावश्यक देरी न हो, योजनाओं की मॉनिटरिंग और परिणाम पर फोकस स्खा जाए तथा आमजन की छोटी-छोटी समस्याओं को भी संवेदनशीलता से लिया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-वार्ड अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि इससे शहरी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी तथा वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा मिलेगा।

आत्ममंथन और सेवा का दिन

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने लोक सेवा दिवस को 'आत्मविश्लेषण का दिन' बताते हुए कहा कि यह वह अवसर है जब अधिकारी अपने कार्यों का मूल्यांकन कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को और बेहतर ढंग से निभाने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने घोषणा की कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक ग्रुप बनेगा, जो गांवों के भविष्य और दूरदर्शिता के कार्यों को लाइन अप करेगा। साथ ही गुमनाम रूप से अच्छा काम करने वाले अधिकारियों को भी पुरस्कार देने की व्यवस्था की जाएगी।

मुख्य सचिव ने गिनाईं उपलब्धियां

कार्यक्रम में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि राजस्थान ने डी-रेगुलेशन में देश में अग्रणी स्थान हासिल किया है। गवर्नेस रैकिंग में सुधार हुआ है और ग्राम विकसित अभियान के जरिए गांव स्तर पर प्रशासन को मजबूत किया गया है। मुख्य सचिव ने ऊर्जा सुरक्षा, न्याय वितरण प्रणाली में सुधार, पुलिस सुधार, अरावली ग्रीन फॉरेस्ट प्रोजेक्ट और अमृतकाल के 5 प्रणों को पूरा करने जैसे कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि सतत प्रयासों और मॉनिटरिंग से राजस्थान 25 वोजनाओं में देश में अग्रणी है, जिसमें 11 योजनाओं में प्रथम, 5 में द्वितीय और 9 में तृतीय स्थान शामिल है। इस अवसर पर एसीएस राजेश यादव, आलोक गुप्ता, डॉ. टी. शुभमंगला, नम्रता वृष्णि, पुलिस कमिश्रर सचिन मित्तल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी जिलों से लोक सेवक वीसी से समारोह से जुड़े।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery