Thursday, April, 30,2026

जिले से PHQ तक नियमित जनसुनवाई अनिवार्यः सीएम

जयपुर: भजनलाल शर्मा ने जयपुर स्थित पुलिस मुख्यालय (PHQ) में आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने महिला अत्याचार से जुड़े झूठे मुकदमों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताते हुए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि झूठे केस दर्ज कराने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, क्योंकि इससे वास्तविक पीड़ितों के न्याय पर असर पड़ता है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिला स्तर से लेकर पुलिस मुख्यालय तक नियमित जनसुनवाई सुनिश्चित की जाए। एसपी और आईजी स्तर पर भी जनसुनवाई को अनिवार्य किया गया है। साथ ही, पुलिस के उच्चाधिकारी हर महीने जिलों का दौरा कर अपराधों की समीक्षा करेंगे। हर जिले की श्रेणीवार अपराध रिपोर्ट तैयार होगी, जिसके आधार पर कार्रवाई तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि अपराध की प्रवृत्ति का विश्लेषण कर उसे जड़ से खत्म करने की रणनीति बनाई जाए।

'मकोका' जैसे कानून पर विचार

बैठक में संगठित अपराधों पर लगाम कसने के लिए 'मकोका' कानून लागू करने का प्रस्ताव भी रखा गया। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने इसकी आवश्यकता बताई। मुख्यमंत्री ने इस पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए कहा कि प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने साइबर क्राइम की उच्च स्तरीय मॉनिटरिंग के निर्देश देते हुए पीड़ितों से संवाद बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने नशा माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।

जांच में समयबद्धता अनिवार्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि थानों में एफआईआर दर्ज होने के बाद समयबद्ध अनुसंधान सुनिश्चित किया जाए और लापरवाही पर जिम्मेदारी तय की जाए। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले सवा दो वर्षों में प्रदेश में कुल अपराधों में 18.77 प्रतिशत की कमी आई है। हत्या, डकैती, लूट, अपहरण, चोरी और महिला अत्याचार के मामलों में भी गिरावट दर्ज की गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery