Monday, December, 15,2025

गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक पहुंचेगी योजनाओं की जानकारी

जयपुर:  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को हरिश्चंद्र माथुर राजस्थान लोक प्रशासन संस्थान से 50 विकास रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक पहुंचकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम जनता के सेवक के रूप में काम कर रहे हैं और प्रदेश के विकास का पहिया बिना रुके, बिना थमे आगे बढ़ रहा है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम जनता को अपने कामों का हिसाब दें। इसीलिए हमारी सरकार ने पिछले वर्ष की भांति ही इस वर्ष भी अपने सुशासन का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखा है। उन्होंने कहा कि विकास रथ हर विधानसभा क्षेत्र में गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक पहुंचकर आमजन को सरकार की योजनाओं से जोड़ने का काम करेंगे। सीएम ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे इन जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की इस पहल का हिस्सा बनें। विकास रथ में उपलब्ध सुझाव पेटिका के माध्यम से अपने सुझाव दें। राज्य सरकार इन सुझावों को आगामी बजट में समाहित करेगी। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में योग दुनियाभर में पहुंचा है। उन्होंने सभी को बधाई देते हुए कहा कि अब दीपावली महोत्सव को यूनेस्को की अमूर्त विरासत सूची में शामिल किया गया है। आने वाले समय में भारत दुनिया का नेतृत्व करेगा और इसमें राजस्थान की भी अहम भूमिका होगी।

युवा बनेंगे रोजगार प्रदाता

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय पेपरलीक के कारण युवाओं के साथ कुठाराघात हुआ। हमारी सरकार के कार्यकाल में अब तक एक भी पेपरलीक नहीं हुआ है। सरकार की ओर से निजी क्षेत्र में ढाई लाख रोजगार के अवसर प्रदान किए गए हैं। आगामी समय में युवाओं के लिए युवा पॉलिसी लाई जा रही है। हम चाहते हैं कि युवा रोजगार प्राप्त करने के साथ रोजगार प्रदाता भी बनें। किसान, महिला, युवा, मजदूर सशक्त होंगे तो देश-प्रदेश विकसित बनेगा। उन्होंने कहा कि हमने पिछले दो वर्षों में कानून का राज स्थापित किया है। हमारी सरकार ने पिछले दो वर्ष में जितने कार्य किए है, उतने पूर्ववर्ती सरकार ने पांच वर्ष में नहीं किए। उन्होंने कहा कि हम जनता के बीच रहकर काम करते हैं। हमने गत दो बजटों में बिना भेदभाव के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में विकास निधि दी है। हम प्रदेश की 8 करोड़ जनता के लिए काम कर रहे हैं।

हर घर तक पहुंचेगी जानकारी

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के माध्यम से प्रदेश में उद्यमिता का बेहतर वातावरण तैयार हुआ है। विकास रथ के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचेगी। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि सरकार राष्ट्र प्रथम की अवधारणा पर काम कर रही है। विकास रथ के माध्यम से दो वर्षों की विकास उपलब्धियों और नीतिगत सुधारों की जानकारी आमजन तक पहुंचेगी। इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी, विधायक कैलाश वर्मा, कुलदीप धनखड़, गोपाल शर्मा, बालमुकुन्दाचार्य, महेन्द्र पाल मीणा, रामावतार बैरवा सहित आमजन उपस्थित रहे।

भाजपा के विधानसभा प्रभारियों की घोषणा

जनता तक भाजपा सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के लिए संगठन ने भी तैयारी पूरी कर ली है। भाजपा ने सुशासन पखवाड़ा के लिए विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों की घोषणा करते हुए सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में शुक्रवार को प्रभारी लगाए। पूर्व सांसद कनकमल कटारा को डूंगरपुर, पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया को नावां, ज्योति खंडेलवाल को आमेर, शैलेंद्र भार्गव को आदर्श नगर, सुनील कोठारी को विद्याधर नगर, पुनीत कर्णावट को सिविल लाइंस, मालवीय नगर में राखी राठौड़, बगरू का संजय जैन को प्रभार और जमवारामगढ़ का प्रभारी फतेह सिंह डोई को बनाया है। वहीं, सभी जिलों में जिला संयोजक और सह संयोजक की घोषणा भी की है। नवरत्न नरानियां को जयपुर शहर संयोजक बनाया, जयपुर देहात दक्षिण का संयोजक शिवजीराम को और जयपुर देहात उत्तर का संयोजक सुरेंद्र चौधरी को बनाया गया है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery