Saturday, June, 06,2026

जल, जंगल और जमीन के बिना भविष्य असुरक्षितः सीएम भजनलाल

जयपुर: विश्व पर्यावरण दिवस पर कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान को हरित, स्वच्छ और जल संपन्न बनाने में हर नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। जल, जंगल और जमीन के बिना भविष्य सुरक्षित नहीं है। उन्होंने बिजली-पानी की बचत, अधिक पौधारोपण, प्लास्टिक के कम उपयोग और पर्यावरण- अनुकूल जीवनशैली अपनाने की अपील की। उन्होंने जोर देकर कहा कि केवल पौधे लगाना पर्याप्त नहीं, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण भी उतना ही जरूरी है। शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार के मिशन हरियालो राजस्थान के तहत अगले पांच वर्षों में 50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक करीब 19 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं, जबकि वर्ष 2026-27 में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि "एक पेड़ मां के नाम" अभियान में राजस्थान ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया है।

अर्ली वार्निंग सिस्टम का शुभारंभ

विश्व पर्यावरण दिवस समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अलवर और भिवाड़ी के लिए अर्ली वार्निंग सिस्टम का शुभारंभ किया। इस दौरान राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल (आरएसपीसीबी) और वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद के बीच प्रौद्योगिकी हस्तांतरण संबंधी एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। मुख्यमंत्री ने आरएसपीसीबी के चार क्षेत्रीय कार्यालयों का शिलान्यास तथा सात नई पौधशालाओं और आठ प्रे-बेस ऑग्मेंटेशन एनक्लोजर्स का लोकार्पण भी किया।

एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने जयपुर के झालाना स्थित विश्व वानिकी वृक्ष उद्यान में बरगद का पौधा लगाकर हरियालो राजस्थान और एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की। सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारे शास्त्रों में जल, पर्वत और वृक्षों को देवतुल्य माना गया है, लेकिन आधुनिक दौर में प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन से पर्यावरणीय चुनौतियां बढ़ी हैं। ऐसे में पौधारोपण, जल संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन को जनभागीदारी से मजबूत करना होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery