Tuesday, May, 26,2026

गलता तीर्थ का बदलेगा स्वरूप, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: CM

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को गलता तीर्थ के समग्र विकास को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक की और परिसर का करीब तीन घंटे तक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तीर्थ की पौराणिक पहचान को बनाए रखते हुए आधुनिक सुविधाओं का विकास किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिल सके। मुख्यमंत्री ने खास तौर पर बुजुर्ग श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर देते हुए ट्रैवलेटर लगाने की योजना तैयार करने को कहा। इसके साथ ही गलता जी तक आने वाले मार्गों के चौड़ीकरण, रखरखाव और पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए गए, ताकि भीड़ के समय अव्यवस्था न हो।

वानरों के लिए अलग व्यवस्था

परिसर में वानरों की अधिक संख्या को देखते हुए उनके लिए अलग स्थान निर्धारित करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीताराम जी मंदिर में पूजा-अर्चना की और गलता कुंड में अर्घ्य अर्पित किया। साथ ही उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कुंडों का जीर्णोद्धार, सावन से पहले सफाई

बैठक में मंदिरों और पवित्र कुंडों के जीर्णोद्धार पर भी चर्चा हुई। सीएम ने निर्देश दिए कि सावन माह से पहले आधुनिक मशीनों की मदद से कुंडों की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, जिससे श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण मिल सके। मुख्यमंत्री ने गलता मार्गो पर
धार्मिक चित्रण कराने और प्रवेश द्वार पर सभी मंदिरों की जानकारी प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को प्रवेश के साथ ही आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव कराना और उन्हें एक ही स्थान पर पूरी जानकारी उपलब्ध कराना है।

पहले से जारी विकास कार्यों को मिलेगी गति

गौरतलब है कि न्यायालय के निर्देश के बाद जिला प्रशासन के अधीन इस तीर्थ में पिछले डेढ़ साल में कई विकास कार्य किए जा चुके हैं। अब नए निर्देशों के बाद उम्मीद है कि आने वाले समय में गलता तीर्थ का स्वरूप और अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और आकर्षक नजर आएगा।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery