Wednesday, October, 28,2026

नशे रूपी रावण का अंत करने का लें संकल्प

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विजयादशमी पर नशे रूपी रावण नशामुक्त का अंत करने और नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ परिवार और समाज के भविष्य के लिए भी गंभीर चुनौती है। इसे समाप्त करने के लिए सरकार के साथ आमजन और सामाजिक संगठनों को भी सक्रिय भूमिका निभानी होगी। नशामुक्त समाज से ही विकसित और मजबूत राष्ट्र के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा। मुख्यमंत्री मंगलवार को जयपुर के आदर्श नगर स्थित दशहरा मैदान में आयोजित रावण दहन महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयादशमी केवल रावण दहन का पर्व नहीं, बल्कि समाज में व्याप्त बुराइयों और कुरीतियों को समाप्त करने का अवसर है। भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, आदर्श और लोककल्याण की प्रेरणा देता है। प्रदेश में नशे के खिलाफ 100 सप्ताह का महाभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने आमजन और सामाजिक संगठनों से इस अभियान में भागीदारी निभाने तथा युवाओं को नशे से दूर रखने के प्रयास करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery