Monday, March, 16,2026

दो साल में 72% वादे पूरे, जनहित सर्वोपरिः भजनलाल

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करते हैं और जनता का पार्टी पर अटूट विश्वास है। बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर कोटा, अजमेर और भरतपुर संभाग के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। शर्मा ने दावा किया कि सरकार संकल्प पत्र के वादों को तेजी से पूरा कर रही है और दो वर्षों में 72 प्रतिशत वादे पूरे किए जा चुके हैं। जल संकट समाधान के लिए राम जल सेतु लिंक, देवास परियोजना, यमुना जल समझौता, गंगनहर मरम्मत तथा सोम-कमला-अम्बा जैसी योजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकारों ने भैरोसिंह शेखावत और वसुन्धरा राजे के समय से ही जनहित को प्राथमिकता दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बजट में भेदभाव किया, जबकि वर्तमान सरकार ने सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों को समान और पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया है।

कांग्रेस ने जिले बनाए, बजट नहीं दिया

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शर्मा ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने 50 से अधिक जिले तो बनाए, लेकिन उनके लिए बजट प्रावधान नहीं किया। वर्तमान सरकार बुनियादी ढांचे, किसान कल्याण, महिला सशक्तीकरण और युवाओं के लिए ठोस कदम उठा रही है। पीएम किसान सम्मान निधि की राशि 6 हजार से बढ़ाकर 9 हजार रुपए की गई है। इन्फ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और सुरक्षा क्षेत्र में भी बड़े प्रावधान किए गए हैं। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, अशोक परनामी, सी.पी. जोशी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, धरोहर प्राधिकरण अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery