Thursday, April, 30,2026

काम को हथियार बनाओ और हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दोः CM

जयपुर: भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026' का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण की अहमियत समझाई और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशिक्षण का दायरा बहुत बड़ा है। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को काम देना है, काम का बंटवारा करना है और उसे परिणाम तक पहुंचाना जरूरी है। दिल खोलकर काम करें, काम को हथियार बना लें। यह राष्ट्रवादी पार्टी है, आपको छोड़ने वाली नहीं है। जहां मौका लगेगा, वहां हर कार्यकर्ता को काम मिलेगा।

भजनलाल ने आगाह किया कि 'काम नहीं हो रहे' का नेगेटिव नैरेटिव बनाया जा रहा है, जिससे कांग्रेस को फायदा मिलता है, जबकि हर विधानसभा क्षेत्र में 500 करोड़ रुपए या उससे अधिक के विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी संगठन की है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सरकार की प्रमुख उपलब्धियां गिनाईं और कार्यकर्ताओं को विकास कार्यों का लेखा-जोखा दिया, जिसमें 91,000 करोड़ की रामजल सेतु लिंक परियोजना, 10,000 करोड़ की देवास योजना, 13,000 करोड़ की मेट्रो परियोजना, हर विधानसभा में 300-400 व 1000 करोड़ तक के विकास कार्य, पेपर माफियाओं को जेल भेजने, युवाओं को 1 लाख 47 हजार सरकारी नौकरियां देने का जिक्र किया। वहीं जल जीवन मिशन (JJM) पर कांग्रेस
पर घोटाले का आरोप लगाते हुए सीएम ने कहा कि केंद्र से आग्रह कर जेजेएम को 2028 तक बढ़ाया गया और अब घर-घर जल पहुंचाया जा रहा है।

आप कर्म करें, बाकी मेरे पर छोड़ दें

सीएम ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष हमारे बॉस हैं। हर कार्यकर्ता को समान व्यवहार से काम बांटना चाहिए। ग्राम रथ अभियान को सफल बनाएं, अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। संगठन की नजर हर कार्यकर्ता पर है। संगठन ने कैमरे लगा रखे हैं। अच्छा काम करने वालों को आगे मौके मिलेंगे, काम न करने वाले दोबारा नहीं आएंगे। सीएम ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि जब वे महामंत्री के रूप में सिरोही गए थे तो होटल की बजाय उन्होंने मंदिर में शयन पसंद किया, क्योंकि वे नई पीढ़ी को प्रशिक्षण देने आए थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि जहां समाधान हो वहां बात करें, 50 जगह शिकायत करने से माहौल खराब होता है। जनता के बीच पॉजिटिव नैरेटिव बनाना हमारा काम है। मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि प्रशिक्षण से आगे आने वाली नई पीढ़ी को सीखने को मिलता है। हमारा कार्यकर्ता हमारी धरोहर है, हमारे कार्यकर्ता के व्यवहार को जमीनी स्तर पर हर कोई देखता है। पार्टी हमेशा एक ही बात कहती है- आप कर्म करें, बाकी मेरे पर छोड़ दें।

अभियान मंडल, जिला और प्रदेश स्तर तक

महाभियान के राष्ट्रीय सह संयोजक एवं सांसद वीडी शर्मा ने जिला प्रभारियों और जिलाध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 भाजपा का एक प्रमुख वैचारिक और संगठनात्मक कौशल विकास कार्यक्रम है। यह अभियान बूथ स्तर से लेकर राज्य स्तर तक कार्यकर्ताओं को 'एकात्म मानववाद' और 'अंत्योदय' के सिद्धांतों में प्रशिक्षित करता है। इसका मुख्य उद्देश्य पार्टी की विचारधारा को मजबूत करना, कार्य पद्धति में निखार लाना और डिजिटल माध्यमों से कार्यकर्ताओं को आधुनिक बनाना है। अभियान मंडल, जिला और प्रदेश स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

प्रशिक्षण प्रक्रिया है: राठौड़ तराशने की

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड ने प्रशिक्षण महाभियान को संगठन सशक्तीकरण का ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि यह अभियान कार्यकर्ताओं को विचार, व्यवहार और नेतृत्व तीनों स्तरों पर समृद्ध करेगा। प्रशिक्षण तराशने की प्रक्रिया है। जो सीखता है वह बढ़ता है, जो सीखना बंद कर देता है, वह बढ़ना भी बंद कर देता है। व्यक्ति निर्माण से ही संगठन का निर्माण होता है।

सबको कहिए आप अच्छे हैं

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मदन राठौड़ ने एक अनोखी बात कही। उन्होंने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की कि आज से जो भी व्यक्ति मिले, उससे कहिए 'आप अच्छे हैं।' उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण केवल जानकारी देने का माध्यम नहीं, बल्कि कार्यकर्ता के व्यक्तित्व निर्माण की प्रक्रिया है। इस अवसर पर मंच पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, भूपेंद्र सैनी, कैलाश मेघवाल, प्रशिक्षण महाभियान के प्रदेश संयोजक मिथिलेश गौतम, सह संयोजक मनीष पारीक, जगदीश धानदिया और महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी संतोष अहलावत उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery