Monday, April, 27,2026

अपनी माटी से दूर रहकर भी संस्कृति को सहेजे हुए हैं प्रवासी राजस्थानीः मुख्यमंत्री

बेगलुरु/जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को बेंगलुरु स्थित लोकभवन में राजस्थान राज्य स्थापना दिवस समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि राजस्थान का स्थापना दिवस केवल एक तारीख नहीं है, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति की पहचान, लोक परंपरा और अखण्डता का प्रतीक है। इसी क्रम में राज्य सरकार ने पिछले वर्ष से राजस्थान स्थापना दिवस समारोह अंग्रेजी तारीख के स्थान पर भारतीय पंचांग की तिथि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को मनाए जाने की पहल की है।

मुख्यमंत्री ने प्रवासी राजस्थानियों को राजस्थान का सांस्कृतिक राजदूत बताते हुए कहा कि वे अपनी माटी से दूर रहकर भी प्रदेश की संस्कृति को सहेने हुए हैं। और परंपराओं का निर्वहन कर रहे हैं। वहीं, कर्मभूमि से जन्मभूमि जैसे अभियान में भी प्रवासी राजस्थानी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और अपनी मातृभूमि के विकास में सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 10 दिसंबर 2025 को जयपुर में पहले प्रवासी राजस्थानी दिवस का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से देश-विदेश में निवास करने वाले प्रवासी राजस्थानियों को एक मंच पर लाने का काम किया गया। उन्होंने प्रवासी राजस्थानियों को आगामी 23 से 25 मई को आयोजित होने वाले ग्लोवल राजस्थान एग्रीटेक मीट के लिए आमंत्रित भी किया। इस अवसर पर कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत सहित बड़ी संख्या में प्रवासी राजस्थानी उपस्थित रहे।

सरपंच और वीडीओ एक-दूसरे की मजबूत कड़ी, सुशासन से ही समृद्ध बनेगा राजस्थान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि ग्राम विकास अधिकारी (VDO) गांव के विकास का आधार हैं और वे जरूरतमंदों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुशासन के माध्यम से ही राजस्थान को समृद्ध बनाया जा सकता है। भजनलाल ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वीडीओ से संवाद भी किया। मुख्यमंत्री ने संवाद के दौरान कहा कि सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी (बीडीओ) एक-दूसरे से जुड़ी महत्वपूर्ण कड़ी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने ग्राम विकास अधिकारी कैडर के सुदृढ़ीकरण के लिए पदोन्नति में आ रही बाधाओं को दूर किया है और वरिष्ठ ग्राम विकास अधिकारी का पद सृजित किया गया है। साथ ही अनुभव में 2 वर्ष की छूट और ग्रेच्युटी की सीमा 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपए कर दी गई है। उन्होंने बजट 2026-27 में 8वें वेतन आयोग के लिए उच्च स्तरीय समिति के गठन, अधिकारियों के अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण, चाइल्ड केयर लीव में विस्तार और अनुकंपा नियुक्ति में पुत्रवधू को शामिल करने जैसे निर्णयों का भी उल्लेख किया। सरकार कर्मचारी कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और ग्राम विकास अधिकारी अपने समर्पण से विकसित राजस्थान 2047 के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम भजनलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'नागरिक देवो भवः' के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए ग्राम विकास अधिकारी आमजन की सेवा में समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery