Wednesday, November, 05,2025

शेखावत की जयंती पर BJP ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर: पूर्व उपराष्ट्रपति और पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भैरोंसिंह शेखावत की जयंती पर गुरुवार को भाजपा ने प्रदेश कार्यालय और समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए। अंत्योदय के प्रणेता शेखावत को याद कर नेताओं ने उनके दूरदर्शी नेतृत्व और सामाजिक योगदान को सलाम किया।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित सभा में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने शेखावत के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

उन्होंने कहा कि शेखावत का आदर्श जीवन, अंत्योदय सिद्धांत और दूरदर्शिता आज भी प्रेरणा स्त्रोत हैं। शेखावत का जन्म 23 अक्टूबर, 1923 को सीकर के खाचरियावास गांव में साधारण किसान परिवार में हुआ था। प्रखर बुद्धि और संगठन क्षमता से उन्होंने राजनीति में विशिष्ट स्थान बनाया। भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहे शेखावत 1977 में जनता पार्टी के नेतृत्व में राजस्थान के पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री बने। उनकी 'अंत्योदय योजना' गरीबों के उत्थान पर केंद्रित थी, जिसने विश्व स्तर पर सराहना बटोरी। विश्व बैंक अध्यक्ष रॉबर्ट मैकनामारा ने उन्हें 'भारत का रॉकफेलर' कहा। मुख्यमंत्री रहते शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, औद्योगीकरण और सती प्रथा उन्मूलन में उनका योगदान ऐतिहासिक रहा। 2002-2007 तक उपराष्ट्रपति रहते उन्होंने संवैधानिक गरिमा और सादगी का उदाहरण पेश किया। राजस्थान में 'बाबोसा' के नाम से लोकप्रिय शेखावत जन-जन के नेता थे। कार्यक्रम में स्टेफी चौहान, मुकेश पारीक, भवानी शंकर शर्मा, रजनीश भारद्वाज, रतना कुमारी, भूपेंद्र सिंह जसोल, जितेंद्र राम लोढ़ा, राजेंद्र शेखावत सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। दूसरी ओर, विद्याधर नगर स्थित समाधि स्थल पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने पुष्पांजलि अर्पित की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery