Friday, July, 04,2025

गहलोत ने कानून और चिकित्सा व्यवस्था पर उठाए सवाल

जयपुर:  बांसवाड़ा जिले के कलिंजरा में एक महिला शिक्षिका की तलवार से हत्या को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की कानून व्यवस्था और चिकित्सा सेवाओं पर सवाल उठाए हैं। गहलोत ने इस घटना को लेकर कहा कि बांसवाड़ा की यह घटना राजस्थान की कानून और चिकित्सा व्यवस्था की पोल खोलने के लिए पर्याप्त है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स
(पूर्व ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि एक तरफ आरोपी जेल से जमानत पर बाहर आकर खुले आम शिक्षिका की तलवार से हत्या कर देता है, क्योंकि उसके मन में पुलिस का कोई भय नहीं है।

गहलोत ने चिकित्सा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि घायल महिला को लेने के लिए एंबुलेंस इसलिए नहीं पहुंच सकी, क्योंकि उसमें डीजल नहीं था। यदि एंबुलेंस समय पर पहुंच जाती तो शायद पीड़िता की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से अपील की कि डेढ़ साल और पांच साल की कोरी बयानबाजी करने के बजाय कानून और चिकित्सा व्यवस्था में सुधार पर ध्यान दें।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery