Thursday, April, 30,2026

बजरंग दल ने किया विरोध-प्रदर्शन

जयपुर: देश में बढ़ रही धार्मिक असहिष्णुता और लव जिहाद के मामलों के विरोध में बजरंग दल की ओर से छोटी चौपड़, मानसरोवर सिटी पार्क, सांगानेर की पिंजरापोल गोशाला और विद्याधर नगर स्थित बियानी कॉलेज के पास प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हाल के समय में लव जिहाद, अवैध कब्जे, धार्मिक असहिष्णुता और समाज में अशांति फैलाने जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं, जो सामाजिक सद्भाव के लिए खतरा हैं।

छोटी चोपड़ पर हुए प्रदर्शन में बजरंग दल के प्रांत संयोजक परमवीर ने कहा कि समाज को ऐसे मामलों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि विश्व हिंदू परिषद द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर 9024669328 जारी किया गया है, जिसके माध्यम से ऐसी घटनाओं की जानकारी दी जा सकती है। पिंजरापोल गोशाला में हुए प्रदर्शन में विहिप सांगानेर जिला मंत्री विष्णु शर्मा ने कहा कि यह विरोध समाज की चेतावनी है और बेटियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रांत सह संयोजक सुमित खण्डेलवाल ने कहा कि इस तरह की मानसिकता के खिलाफ देशभर में जन-जागरूकता आवश्यक है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery