Thursday, June, 26,2025

पहली बार विधानसभा में पहुंचे पटेल ने सत्र-2 में माइनिंग से जुड़े 3 सवाल सहित पूछे थे 37 प्रश्न

जयपुर: विधायक जयकृष्ण पटेल महेंद्रजीत सिंह मालवीय के इस्तीफे के बाद खाली हुई बागीदौरा विधानसभा सीट से सदन में पहुंचे हैं। मालवीय 2023 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से कांग्रेस की टिकट पर विधायक बने थे। उन्होंने 2024 में कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था। वहीं, बांसवाड़ा डूंगरपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस वजह से बागीदौरा मीट पर उपचुनाव हुआ और पटेल यहां से जीते। यह उपचुनाव लोकसभा चुनाव 2024 के साथ 26 अप्रैल 2024 को हुआ था और इसके नतीजे लोकसभा चुनाव परिणामों के साथ 4 जून 2024 को घोषित किए गए थे। पटेल ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार सुभाष तंबोलिया को 51 हजार 434 मतों से हराया था। जब पटेल विधायक बनकर पहली बार विधानसभा पहुंचे तो शपथ लेने के चाद 16वीं विधानसभा का सत्र 2 उनका पहला सत्र रहा। इसमें उन्होंने आते ही कुल 37 प्रश्न पूछे थे, जिसमें खान विभाग से जुड़े 3 प्रश्न शामिल थे।

मदन राठौड़ का तीखा हमला, बोले-गैरकानूनी धन से जीतती है बीएपी

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने भारत आदिवासी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है। विधायक को ट्रैप किए जाने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए राठौड़ ने कहा कि बीएपी गैरकानूनी तरीके से धन एकत्रित कर चुनाव जीतती रही है। उन्होंने बीएपी पर आदिवासी क्षेत्रों के भोले-भाले लोगों को बरगलाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को न तो राजनीति में रहने का अधिकार है, और ना ही समाज में। इनको समाज से बहिष्कार किया जाना पाहिए। भाजपा राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। जकिसी भी भ्रष्ट गतिविधि को बदक्ति नहीं किया जाएगा।

डिफेंसिव मोड पर राजकुमार रोत बोले-हम मामले की जांच करेंगे

भारत आदिवासी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और सांसद राजकुमार रोल ने कहा कि हमारे विधायक की पिछले करफी दिनों से षछात्र के तहत फंसाने की साजिश रची जा रही श्री। इसमें विधायक की किसी तरह की गलती है, तो विधायक के खिलाफ हमारी पार्टी भी कार्रवाई करेगी। इस पूरे मामले को लेकर जल्द ही हमारी पार्टी के नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष स्वोंगे। उन्होंने कहा कि हम इस मामले की भी जांच करेंगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जो किसी विधायक को इतनी बड़ीं राकम देने की कोशिश की गई। 20 लाख रुपए देने वाला व्यक्ति कौन है? वह क्या काम करकना चाहता था?

मैं बता दूंगा काफी मंत्री व विधायक, जो ऐसा काम कर रहे हैं: बेनीवाल

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो और सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि भारत आदिवासी पार्टी के राजकुमार रीत बहुत मजबूती से सघर्ष कर रहे है। मैं बस यही सोच रहा हूं कि यह कोई राजनीतिक षडयंत्र नहीं होना चाहिए। छोटी पार्टियों, जैसे राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और भारत आदिवासी पार्टी जब बढ़ती है, तो कांग्रेस और बीजेपी हाथ मिला लेती है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी छोटी पार्टियों को खत्म करने के लिए इस तरह के राजनीतिक षडांत्र हो चुके है। अगर हकीकत में विधायक ने रिश्वत ली है तो यह बहुत निंदनीय है। सांसद और विधायक की इस तरह के काम नहीं करने चाहिए। मैं काफी मंत्री और विधायक भी बता दूंगा, जो इस तरह रिश्वत ले रहे है।

उपचुनाव में कांग्रेस ने शुरू में BAP के समर्थन की घोषणा की थी

उपधुराब में कुल छह उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन मुख्य मुकाबला बीएपी के जयकृष्ण पटेल और बीजेपी के सुभाष संबोलिया के बीच रहा। कपूर सिंह कांग्रेस से मैदान में थे, लेकिन कांग्रेस ने शुरू में बीएपी के समर्थन की घोषणा की थी। फिर भी, कपूर सिंह ने नामांकन वापस नहीं लिया और चुनाव लड़ा। उन्हें मात्र 8,881 बोट मिले। कांग्रेस के दो अन्य संभावित उम्मीदवार आशीष और मोहनलाल के नामांकन खारिज हो गए, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार जवाहरलाल पटेल ने अपना नामांकन वापस ले लिया था।

उपचुनाव में सिर्फ 50 हजार बताई थी नकदी

पटेल ने जब उपचुनाव लड़ा तो उन्होंने अपने पास मात्र 2 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति बताई थी, जिसमें 50 हजार रुपए नकदी बताई थी। वहीं, इनके कुल 3 बैंक खाते में, जिनमें दो में 500-500 रुपए और एक बैंका में एक भी रुपया नहीं बताया था। इसके अलावा 500 ग्राम चांदी के जेवर और 20 ग्राम सोने के जेवर बताए थे।

2023 के चुनाव में पटेल रहे थे दूसरे स्थान पर

अयकृष्ण पटेल बागीदौरा के स्थानीय नेता है और भासत आदिवासी पार्टी के प्रमुख चेहरी में से एक हैं। उन्होंने 2023 के विधानसभा चुनाव में भी बीएपी के टिकट पर बागीदौरा से चुनाव लड़ा था और 60,387 वोट हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया था। उस समय कांग्रेस के महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने 1,01,742 वोटी के साथ जीत हासिल की थी, जबकि, बीजेपी की कृष्णा कटारा तीसरे स्थान पर रहीं थी। तब पटेल 36 साल के थे।

सवाल लगाकर शुरू किया ब्लैकमेल करना

इस रिश्वत काड को लेकर बताया जा रहा है कि ब्लैकमेल के लिए सबसे महले विधायक जयकृष्ण पटेल ने 11 जुलाई 2024 को विधानसभा में वन विभाग के लिए 5998 नंबर अतारांकित सवाल लगाया था। सवाल के जवाब में विभाग ने लिखा कि पहाड़ों पर अवैध सानन के संबंध में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। इस संबंध में 29 जुलाई 2024 की मौका जांच करवाई गई। उक्त गांवों में कोई अवैध खनन परिवहन होना नहीं पाया गया।

'सवाल के पैसे'- बर्खास्त भी हो चुके सांसद... सजा भी हो चुकी है

  • पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में दिसंबर 2005 में 10 लोकसभा सांसदों और एक राज्यसभा सांसद को बर्खास्त किया गया था। इनमें भाजपा के 6, बीएसपी के 3 और कांग्रेस और आरजेडी का 1-1 सांसद शामिल था।
  • वर्ष 2023 में तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइजा की संसद में सवाल पूछने के लिए एक व्यापारी से रिश्वत लेने के मामले में लोकसभा से निष्कासित किया गया था।
  • एक स्टिंग ऑपरेशन के दौरान फर्जी रक्षा सौदे मामले में एक लाख रुपए लेने के आरोप में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बंगारू लक्ष्मण को 2012 में दिल्ली की सीबीआई अदालत ने 4 साल की सजा सुनाई थी। रिश्वत लेने का मामला साल 2001 का है।
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery