Sunday, June, 14,2026

सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और एआई डेटा सेंटर बनेगा

जयपुर: केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को राजस्थान के लिए तकनीक, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण किया जाएगा, जो अगले तीन वर्षों में तैयार होगा। साथ ही राजस्थान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) डेटा सेंटर भी स्थापित किया जाएगा, जिससे रोजगार, अनुसंधान और नवाचार को नई गति मिलेगी। मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर जयपुर पहुंचे वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में वैश्विक पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में एआई आधारित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे प्रदेशवासियों को विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं राज्य में ही मिल सकेंगी।

सेमीकंडक्टर क्षेत्र में उत्पादन शुरू

वैष्णव ने बताया कि देश में 12 सेमीकंडक्टर इकाइयों पर कार्य चल रहा है, जिनमें से दो में उत्पादन शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि एमएनआईटी के विद्यार्थियों को चिप डिजाइन और निर्माण तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

MNIT को क्वांटम और एआई रिसर्च का बड़ा तोहफा

मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में मेकर्स लैब का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय मंत्री ने उन्नत क्वांटम कंप्यूटिंग और क्वांटम कम्युनिकेशन प्रयोगशाला स्थापित करने की घोषणा की। यहां क्वांटम कंप्यूटिंग, क्वांटम सेंसिंग और अन्य अत्याधुनिक तकनीकों पर शोध किया जाएगा। साथ ही एमएनआईटी में नई एआई लैब को इंडिया एआई मिशन नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।

रामगढ़ को मिला नया एफएम ट्रांसमीटर

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्ण्ने जैसलमेर के सीमावर्ती क्षेत्र रामगढ़ में 20 किलोवाट क्षमता वाले नए एफएम ट्रांसमीटर का वर्चुअल उ‌द्घाटन भी किया। इससे करीब 20 हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में रेडियो प्रसारण की पहुंच बढ़ेगी। पेट्रोल-डीजल कीमतों पर पूछे गए सवाल के जवाब में वैष्णव ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery