Sunday, June, 14,2026

सुशासन और राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर काम कर रही मोदी सरकार

जयपुर: केंद्रीय रेल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय, जयपुर में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकास, विश्वास और जनकल्याण के विभिन्न आयामों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ कार्य कर रही है और पिछले 12 वर्षों में देश में विकास तथा सुशासन की नई कार्य संस्कृति स्थापित हुई है। वैष्णव ने कहा कि भारत आज दुनिया में लोकतंत्र की मिसाल बनकर उभरा है और वैश्विक स्तर पर उसकी प्रतिष्ठा लगातार बढ़ी है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया जाता था, जबकि वर्तमान सरकार ने संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में निष्पक्ष चुनाव हो रहे हैं और नक्सलवाद जैसी समस्याओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया गया है।

राजस्थान का रेल बजट 15 गुना बढ़ा

रेल मंत्री ने कहा कि यूपीए सरकार के समय राजस्थान को रेलवे विकास के लिए मात्र 682 करोड़ रुपए का बजट मिलता था, जबकि मोदी सरकार ने इसे बढ़ाकर 10,828 करोड़ रुपए कर दिया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में राजस्थान में लगभग 76 हजार करोड़ रुपए की लागत से रेलवे से जुड़े विकास कार्य चल रहे हैं। प्रदेश के 85 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। जयपुर, गांधी नगर, जैसलमेर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, अलवर, आबू रोड, पाली मारवाड़ और जालोर सहित कई स्टेशनों का स्वरूप बदला जा रहा है, जिसमें स्थानीय संस्कृति और विरासत को विशेष महत्व दिया गया है।

12 मिनट बिजली गुल, जारी रखा संवाद

प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश मुख्यालय में अचानक बिजली गुल हो गई। उस समय मंच पर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। दोपहर 3.51 बजे बिजली आपूर्ति बाधित हुई और करीब 12 मिनट तक मीडिया हॉल अंधेरे में डूबा रहा। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाई। अश्विनी वैष्णव मंच से उतरकर पत्रकारों के बीच बैठ गए और कैमरों व मोबाइल की रोशनी में संवाद जारी रखा। डिस्कॉम अधिकारियों के अनुसार हीरापुरा और चंबल पावर हाउस से आने वाली 220 केवी और 440 केवी लाइनों में तकनीकी फॉल्ट के कारण यह स्थिति बनी।

जयपुर-दरभंगा ट्रेन होगी नियमित

वैष्णव ने घोषणा की कि जयपुर-दरभंगा रेल सेवा को नियमित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सांसद मंजू शर्मा की मांग पर यह निर्णय लिया गया है। कोविड-19 के बाद राजस्थान को 46 नई रेल सेवाएं मिली हैं। जयपुर-अजमेर सहित विभिन्न मागों पर वंदे भारत ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ है तथा रेल लाइन डबलिंग और नई रेल लाइन परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है।

प्रबुद्धजन सम्मेलन में विकसित भारत का मंत्र

दुर्गापुरा स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र ऑडिटोरियम में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में अश्विनी वैष्णव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने शिक्षाविदों, उद्योग प्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और बुद्धिजीवियों को संबोधित किया। वैष्णव ने रेलवे, डिजिटल इंडिया, सेमी कंडक्टर मिशन, वंदे भारत ट्रेनों और विकसित भारत-2047 के विजन पर विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों से संवाद के दौरान छात्रा नाज बानो ने ट्रेनों में महिलाओं के लिए स्तनपान कक्ष विकसित करने का सुझाव दिया, जिस पर वैष्णव ने तत्काल अधिकारियों को सुझाव नोट करने के निर्देश दिए। सम्मेलन में बड़ी संख्या में शिक्षाविद, विद्यार्थी, सामाजिक प्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत पर साधा निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए वैष्णव ने कहा कि तोड़फोड़ का काम जादूगरों का होता है, वे जादू करते रहें। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर जनता के भरोसे को मजबूत करने का कार्य कर रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery