Tuesday, August, 12,2025

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता का निधन, जोधपुर में अंतिम संस्कार

जयपुर: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊलाल वैष्णव का मंगलवार को निधन हो गया। वह करीब 81 वर्ष के थे। वह पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जोधपुर में भर्ती थे।

उनकी अंतिम यात्रा रातानाडा स्थित निवास से बैंड-बाजों और मोक्ष वाहन के साथ रवाना होकर कागा श्मशान घाट पहुंची, जहां उन्हें अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और उनके छोटे भाई आनंद प्रकाश वैष्णव ने नम आंखों के बीच अपने पिता को कंधा दिया और श्मशान घाट तक मोक्ष वाहन में साथ रहे। अंतिम यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, रेलवे के अधिकारी, जिला और पुलिस विभाग के अधिकारी सहित वैष्णव समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। इससे पहले निवास स्थान पर पुष्पांजलि दी गई, जहां केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर की ओर से पुष्पचक्र अर्पित किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, सांसद पीपी चौधरी, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, विधायक अतुल भंसाली, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के निजी सचिव महावीर सिंह, माहेश्वरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप काबरा, समाजसेवी होडल सिंह, भाजपा नेता घनश्याम वैष्णव के अलावा समाजसेवी मदन दास नारनाडी, दुर्गादास वैष्णव और गिरधारी दास लिलिया ने पुष्पांजलि अर्पित की।

निधन पर जताया शोक

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊलाल वैष्णव के निधन पर राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी एवं डॉ. प्रेम चंद बैरवा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई नेताओं ने गहरा शोक प्रकट किया है।

पाली जिले के जीवंद कलां गांव के मूल निवासी थे

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊलाल वैष्णव पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और एम्स में उनका इलाज चल रहा था। 81 वर्षीय दाऊलाल वैष्णव राजस्थान के पाली जिले के जीवंद कलां गांव के मूल निवासी थे और पूर्व में सरपंच के पद पर भी कार्य कर चुके थे। पिता के निधन की सूचना मिलते ही केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव दिल्ली से जोधपुर स्थित अपने घर पहुंचे, जहां परिवार के अन्य सदस्य पहले से मौजूद थे।

तीये की बैठक

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊलाल वैष्णव की तीये की बैठक गुरुवार को होगी। यह बैठक जोधपुर में स्थित महावीर कॉम्प्लेक्स परिसर शाम 4 से 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery