Tuesday, August, 12,2025

अशोक राठौर और मालिनी अग्रवाल बने डीजी

जयपुर:  राजस्थान पुलिस महकमे में दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों, अशोक राठौर और मालिनी अग्रवाल को महानिदेशक (डीजी) रैंक में पदोन्नत किया गया है। यह पदोन्नति 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होगी। उन्हें एडीजी पद से प्रमोट किया गया है। खास बात यह है कि आईपीएस मालिनी अग्रवाल राजस्थान की दूसरी महिला डीजी बनी हैं।

उनसे पहले नीना सिंह यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं। आईपीएस यूआर साहू के राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष बनने व रविप्रकाश मेहरड़ा की सोमवार को होने वाली सेवानिवृत्ति के बाद डीजी के दो पद और रिक्त हो जाएंगे।

पहली बार पति-पत्नी दोनों डीजी

इस प्रमोशन के साथ ही राजस्थान पुलिस इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब पति और पत्नी दोनों डीजी के पद पर हैं। आईपीएस संजय अग्रवाल पहले से ही डीजी पद पर कार्यरत हैं और अब उनकी पत्नी मालिनी अग्रवाल भी इस पद पर पदोन्नत हो गई हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery