Friday, September, 26,2025

NIA तीन साल बाद भी गवाह पेश करने में रही नाकाम

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को उदयपुर दौरे पर रहे। इस दौरान गहलोत ने दिवंगत कन्हैयालाल साहू के परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और न्याय का भरोसा दिलाया। गहलोत ने 15-20 मिनट रुककर साहू की पत्नी व बच्चों से बातचीत की। इसके बाद उदयपुर सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता करते हुए उन्होंने मामले में अब तक की कार्रवाई को लेकर भाजपा सरकार को निशाने पर लिया। गहलोत ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना सरकार और समाज की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि घटना को तीन साल से ज्यादा हो चुके हैं। मामला एनआईए के पास है, चालान पेश हो गया, लेकिन फैसला लटका हुआ है। 166 में से सिर्फ 15 गवाह ही पेश हुए। ऐसी लापरवाही कभी नहीं देखी। उन्होंने दावा किया कि अगर केस हमारे पास होता तो 6 महीने से एक साल में फैसला हो जाता। दोषियों को आजीवन कारावास या फांसी जरूरी होती। बीजेपी पर प्रहार करते हुए गहलोत ने कहा कि मारने वाले दोनों भाजपा के कार्यकर्ता थे। इस संबंध में उन्होंने कई बार सवाल उठाया, लेकिन बीजेपी ने खंडन नहीं किया। गृहमंत्री अमित शाह के हालिया दौरे पर उन्हें उम्मीद थी कि वे बोलेंगे, लेकिन चुप्पी साध ली। जबकि चुनाव में इस मुद्दे को कई बार उठाया गया। हमें चुनाव हरवाने के लिए यह उनकी स्ट्रैटजी का हिस्सा था।

पत्रों का जवाब नहीं देते मुख्यमंत्री

अशोक गहलोत ने कहा कि जन समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखता हूं, लेकिन कोई जवाब नहीं आता। जबकि पूर्व सीएम का पत्र प्राथमिकता का विषय होना चाहिए। पहले 'राज' देखता था, अब घूम रहा है। सीएम को मीटिंग कर जन समस्याएं सुननी चाहिए। धौलपुर बाढ़ में हेलीपैड पर लोगों को बुलाया गया, लेकिन बाढ़ग्रस्त इलाकों में नहीं गए। गहलोत ने कहा कि सरकार ने अन्नपूर्णा योजना बंद कर दी। अब जहां भी जाता हूं लोग पूछते हैं, साहब थैला गायब हो गया। सरकार स्कीम का नाम बदल सकती है, लेकिन काम तो मत बदलो।

कपासन में धरने में शामिल हुए गहलोत

अशोक गहलोत रविवार को चित्तौड़गढ़ के कपासन पहुंचे, जहां सूरज माली पर जानलेवा हमले के विरोध में धरने में शामिल हुए। गहलोत ने परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सूरज ने भाजपा विधायक राजेश्वर तालाब के चुनावी वादे का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था। इसके बाद भीलवाड़ा से बजरी माफिया और उपद्रवियों ने हमला किया। 25 फ्रैक्चर के बाद उसे उदयपुर से अहमदाबाद रेफर किया गया। यह रहस्य है कि निर्दोष नौजवान को क्यों मारा गया? गहलोत ने कहा कि पुलिस ने देरी से कार्रवाई की। तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, लेकिन उनमें से दो डमी आरोपी थे। मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस ने पहले कोई कार्रवाई नहीं की क्योंकि आरोप स्थानीय भाजपा विधायक और उनके परिजनों पर है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery