Tuesday, July, 14,2026

'सोशल मीडिया की भूमिका आज एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी'

जयपुर: विश्व सोशल मीडिया दिवस पर मंगलवार को जयपुर स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में आयोजित संवाद कार्यक्रम में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया की बदलती भूमिका और लोकतंत्र में उसकी बढ़ती अहमियत पर विस्तार से अपने विचार रखे। इस कार्यक्रम का आयोजन आरटीडीसी के पूर्व चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ की ओर से किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए डिजिटल मीडिया जर्नलिस्ट्स, सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स, इन्फ्लुएंसर्स और प्रबुद्धजन मौजूद रहे। गहलोत ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक माहौल में सोशल मीडिया की भूमिका 'एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी' हो चुकी है। यह ऐसा मंच बन गया है, जहां सीमित संसाधनों के बावजूद कंटेंट क्रिएटर्स और स्वतंत्र पत्रकार साहस के साथ अपनी बात जनता तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संसाधनों की कमी के बावजूद युवा क्रिएटर्स जिस समर्पण और मेहनत से काम कर रहे हैं।

नरेंद्र मोदी के पीएम बनने में सोशल मीडिया की बड़ी भूमिका

गहलोत ने कहा कि आज देश के हालात चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यधारा का मीडिया दबाव में काम कर रहा है और उसे अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। गहलोत ने कहा कि आज सोशल मीडिया कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठा रहा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के पहली बार प्रधानमंत्री बनने में सोशल मीडिया की बड़ी भूमिका रही थी। उस समय भी भाजपा के पास पर्याप्त संसाधन थे और आज भी संसाधनों की कोई कमी नहीं है।

राजनीतिक शुचिता पर जताई चिंता

गहलोत ने देश के मौजूदा राजनीतिक हालात पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक शुचिता लगातार कमजोर होती दिखाई दे रही है और जनप्रतिनिधियों की खरीद-फरोख्त जैसी प्रवृत्तियां लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए गंभीर चुनौती हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए स्वतंत्र और जिम्मेदार मीडिया की भूमिका पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। कार्यक्रम में गहलोत के हालिया सोशल मीडिया अभियानों, जैसे 'इंतजार शास्त्र' और 'अरावली बचाओं', पर आधारित एक प्रस्तुति भी दिखाई गई, जिसमें सोशल मीडिया के माध्यम से जनजागरूकता के प्रयासों को रेखांकित किया गया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा मौजूद रहे।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery