Saturday, September, 27,2025

RCA में चल रहे विवादों से क्रिकेट प्रेमियों में निराशा का भावः गहलोत

जयपुर: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन में जारी विवादों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य सरकार और एडहॉक कमेटी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बयान जारी कर आरसीए की वर्तमान स्थिति को भयावह बताते हुए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद आरसीए में विवाद लगातार गहराते गए हैं। आरसीए में चल रहे विवादों से क्रिकेट प्रेमियों में बड़ी निराशा का भाव है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा गठित एडहॉक कमेटी स्थिरता लाने में विफल रही है और अब आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट का आयोजन भी संकट में पड़ गया है। उन्होंने यह भी कहा कि एडहॉक कमेटी कानूनी रूप से केवल तीन महीने के लिए होती है, लेकिन वर्तमान कमेटी को बने डेढ़ साल हो चुके हैं और अब तक चुनाव नहीं हुए हैं। गहलोत ने कहा कि क्रिकेट खिलाड़ियों के भविष्य और लाखों क्रिकेट प्रेमियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार को आरसीए में चल रहे संकट को तुरंत खत्म करने की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery