Saturday, February, 21,2026

रिफाइनरी पर बार-बार तारीख बदलना समझ से परेः गहलोत

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को जोधपुर दौरे पर रहे। जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य बजट को मारवाड़ विरोधी बताते हुए सरकार पर जनहित परियोजनाओं की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी, जालौर, सिरोही और पाली जैसे सूखा प्रभावित क्षेत्रों के लिए ठोस प्रावधान नहीं किए गए। राजीव गांधी लिफ्ट योजना के थर्ड फेज का काम धीमा पड़ने, 80 करोड़ की लागत से बने स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट व सुमेर पब्लिक लाइब्रेरी के बंद पड़े होने तथा दिगाड़ी, प्रतापनगर, चैनपुरा व मगरा पूंजला के अस्पतालों में डॉक्टर उपकरण नहीं लगाने पर भी सवाल उठाए। गहलोत ने रिफाइनरी के उद्घाटन में देरी पर कहा कि बार-बार तारीख बदलना रहस्यमय है। पेंशन, स्कॉलरशिप और विभिन्न विभागों के भुगतान लंबित होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि ठेकेदार काम बंद कर चुके हैं। पंचायत चुनाव समय पर कराने की जरूरत बताते हुए उन्होंने कोर्ट के निर्देशों का हवाला दिया।

सांप्रदायिक हिंसा पर उन्होंने कहा कि यदि सरकारों का एजेंडा यही रहेगा तो घटनाएं रुकेंगी नहीं। सुप्रीम कोर्ट की फ्रीबीज संबंधी टिप्पणी पर उन्होंने चुनाव के दौरान नकद वितरण को लोकतंत्र के लिए घातक बताया। एआई को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि राजस्थान को तकनीकी क्रांति में पीछे नहीं रहना चाहिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery