Friday, February, 20,2026

विशेष योग्यजनों को लेकर BJP सरकार असंवेदनशीलः गहलोत

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य बजट को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार का बजट प्रदेश के विशेष योग्यजनों (दिव्यांगजनों) को पूरी तरह निराश करने वाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने दिव्यांगों के लिए कोई बड़ी घोषणा नहीं की और कल्याणकारी योजनाओं में भी प्रभावी बढ़ोतरी नहीं की गई।

गहलोत ने कहा कि उनकी सरकार ने दिव्यांगजनों के हित में दो दिव्यांग विश्वविद्यालय स्थापित किए थे, लेकिन वर्तमान सरकार ने उन्हें ठप कर दिया है। यदि इन विश्वविद्यालयों का कार्य आगे बढ़ाया जाता तो वे प्रदेश के हजारों दिव्यांग छात्रों के लिए लाभकारी साबित होते। उन्होंने विशेष शिक्षकों की भर्ती का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस विषय पर भी सरकार मौन है, जिससे दिव्यांग विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। गहलोत ने सवाल किया कि भाजपा को वंचित और कमजोर वर्गों के प्रति इतनी असंवेदनशीलता क्यों है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery