Tuesday, August, 12,2025

'मोदी सरकार को दलित-गरीबों से परहेज'

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर दलित, आदिवासी और मध्यम वर्गीय परिवारों की अनदेखी का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार की नीतियां स्पष्ट रूप से वंचित वर्गों के विरोध में हैं। उन्होंने केंद्र द्वारा नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप योजना को रोकने को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। गहलोत ने कहा कि पंडित नेहरू के समय से चली आ रही इस योजना के तहत इस साल चयनित 106 विद्यार्थियों में से केवल 40 को ही स्कॉलरशिप दी गई है। शेष को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमिटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स से मंजूरी नहीं मिलने के कारण वंचित कर दिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश स्तर पर राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस को कमजोर करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय इस योजना के तहत 500 विद्यार्थियों को विदेश में पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप मिलती थी। पहले भाजपा सरकार ने इस संख्या को घटाकर 300 किया, और अब समय पर भुगतान नहीं कर रही। इससे कई होनहार छात्रों के एडमिशन तक अटक गए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery