Friday, September, 26,2025

राठौड़ बोले- गहलोत कर रहे लीपापोती, मोदी सरकार का फैसला ऐतिहासिक

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से केंद्र सरकार के जीएसटी दरों में बदलाव को 9 साल देरी से लिया फैसला बताए जाने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने आम आदमी, किसान और छोटे उद्यमियों के हित में यह ऐतिहासिक निर्णय लिया है, जिससे हजारों उत्पाद सस्ते होंगे।
जब दृढ़ इच्छाशक्ति वाला नेतृत्व काम करता है तो कांग्रेस को तकलीफ होती है। वे अब सिर्फ शब्दों की लीपापोती कर रहे हैं। राठौड़ ने बताया कि ब्रेड, पराठा, दूध और स्वास्थ्य बीमा व जीवन बीमा जैसी जरूरी सेवाओं से जीएसटी हटाया गया है, जिससे मध्यम वर्ग और गरीबों को सीधी राहत मिलेगी। छोटे कारोबारियों और कुटीर उद्योग से जुड़े लाखों लोगों को इससे बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सिर्फ बातें करती है, गरीबी हटाने का नारा देने वाली कांग्रेस ने गरीब लोगों के लिए आज तक कुछ नहीं किया।

अशोक गहलोत स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री, केंद्र में मंत्री रह चुके, लेकिन कभी भी उन्होंने इस विषय को नहीं उठाया। जबकि कांग्रेस ने वैट को 36 प्रतिशत तक बढ़ाने का काम किया था। गहलोत और राहुल गांधी सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी करते हैं। जब भाजपा ने काम किया तो कांग्रेस श्रेय लेने की होड़ में लग गई। महंगाई पर बात करते हुए राठौड़ ने कहा 2014 में भारत में महंगाई दर 9.8% थी, जो अब घटकर 2.1 प्रतिशत रह गई है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महंगाई बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि नई टैक्स नीति के बाद महंगाई दर एक प्रतिशत तक पहुंच सकती है। राठौड़ ने कहा राहुल गांधी सिर्फ अपनी पीठ थपथपाने में लगे हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि भाजपा की नीतियों से ही देश को राहत मिली है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery