Tuesday, November, 25,2025

यूपी छोड़ 12 राज्यों में SIR, आयोग पर विश्वास नहीं

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बिहार चुनाव के बहाने चुनाव आयोग पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार को निशाने पर लिया। गहलोत ने कहा कि बिहार में पोलिंग के दौरान सरकारी योजनाओं का पैसा बांटा जा रहा था, लेकिन चुनाव आयोग आंखें मूंदे बैठा रहा।

आरोप लगाया कि अब 12 राज्यों में एसआईआर कराई जा रही है, लेकिन उत्तर प्रदेश को इससे बाहर रखा गया है। इससे आयोग की नीयत में खोट दिखाई देता है, चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं बचा है। इधर गहलोत के साथ एक ही फ्लाइट में जोधपुर पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता व हरियाणा प्रभारी डॉ. सतीश पूनियां ने गहलोत के आरोपों पर पलटवार करते हुए राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि डुप्लीकेट वोटर और घुसपैठिए मतदान को प्रभावित करते हैं। इससे रोक लगेगी तो राहुल गांधी को तकलीफ हो रही है। कांग्रेस से बड़ा वोट चोर कोई नहीं। पाताल से आकाश तक चोरी के आरोप हैं। बिहार में जो सामने आया, उससे राहुल गांधी को नारे लगाने की बजाय सबक लेना चाहिए था। उनकी उम्र सीखने की चली गई। 'वोट चोरी' के नारे से कांग्रेस को ही नुकसान हुआ है। गहलोत ने मौजूदा भाजपा सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। कानून व्यवस्था चौपट, स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल। मुख्य सचिव बदलने के बाद भी सरकार की हालत बहुत खराब है। कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं को लेकर उन्होंने कहा कि राजस्थान में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है।

सरस्वती नदी का पानी मारवाड़ को देंगे

पूनियां ने सरस्वती नदी को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि हाल ही में सरस्वती धरोहर संरक्षण प्राधिकरण के अध्यक्ष से मुलाकात हुई और इसरो के अध्ययन के आधार पर घग्घर का सरप्लस पानी लूणी तक जोड़कर मारवाड़ के कई इलाकों को फायदा पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वे हरियाणा व राजस्थान सरकार से व्यक्तिगत और पार्टी स्तर पर इसकी पैरवी करेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery