Friday, September, 26,2025

सैलरी कटौती के बाद भी परेशानी क्यों?

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरजीएचएस को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। गहलोत ने कहा कि उनकी कांग्रेस सरकार ने केंद्र की सीजीएचएस योजना की तर्ज पर आरजीएचएस शुरू की थी, ताकि सरकारी कर्मचारियों, पेंशनर्स और उनके परिजनों को कैशलेस इलाज और दवाएं आसानी से मिल सकें। दिसंबर 2023 तक यह योजना बिना किसी रुकावट के सुचारू रूप से चलती रही। यदि किसी अस्पताल या मेडिकल स्टोर द्वारा अनियमितता सामने आती तो नियमानुसार कार्रवाई की जाती थी।

गहलोत ने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि केंद्र में सीजीएचएस योजना निर्वाध चल रही है, लेकिन राजस्थान में सत्ता परिवर्तन के बाद आरजीएचएस में समस्याएं शुरू हो गईं।

अहमद पटेल की जयंती पर नमन

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व. अहमद पटेल की जयंती पर उन्हें नमन किया है। सोशल मीडिया पर अशोक गहलोत ने लिखा कि अहमद भाई ने अपना पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित कर दिया था, पार्टी को मजबूत बनाने में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा। पटेल की कमी हमें सदैव महसूस होती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery