Thursday, June, 26,2025

आजादी से पहले उन्होंने अंगुली भी नहीं कटाई

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं दिया और अब देशभक्ति की बातें कर रही हैं। भाजपा ने आजादी से पहले अंगुली तक नहीं कटाई।

अब ये लोग हिंदुत्व का झंडा लेकर घूमते हैं। आजादी के बाद इन्होंने देश को कौन-सा मार्गदर्शन दिया है? उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्रियों का जिक्र करते हुए कहा कि मैं राजीव गांधी, इंदिरा गांधी, पी. वी. नरसिंह राव और मनमोहन सिंह के समय लिए गए ऐतिहासिक फैसले गिना सकता हूं। बड़ी बड़ी बातें करना और लच्छेदार भाषण देना आसान है, लेकिन देश के लिए असली नीति और दिशा कौन लेकर आया, यह देखा जाना चाहिए।

गहलोत ने भाजपा से सीधा सवाल किया कि देश की दिशा और दशा तय करने में उनका क्या योगदान रहा है? उन्होंने कहा कि केवल भावनात्मक मुद्दों सेजनता को भटकाया जा रहा है, जबकि असली मुद्दों पर बात नहीं हो रही है।इससे पहले गहलोत ने पीसीसी कार्यालय में पूर्व सांसद तथा कांग्रेस महासचिव रहे संजय गांधी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और कहा कि उनके फाइव-पॉइंट कार्यक्रमों को आज लोग याद करते हैं।

कृषि मंत्री मीणा की छापेमारी पर किया कटाक्ष

कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा द्वारा नकली खाद-बीज के खिलाफ चलाए जा रहे छापेमारी अभियान पर तीखा तंज कसते हुए गहलोत ने इसे 'अव्यवस्थित परंपरा' करार दिया है। उन्होंने कहा कि यदि मंत्रियों का खुद छापे मारना ही तरीका बन जाए तो फिर मुख्यमंत्री और पूरी कैबिनेट को भी निकल पड़ना चाहिए। इससे तो 'गुड गवर्नेस' का नया मॉडल तैयार हो जाएगा। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या केवल किरोड़ी को ही यह जिम्मेदारी दी गई है? उन्होंने कहा कि यह काम तो विभागीय एजेंसियों और ब्यूरोक्रेसी का होता है। मंत्री यदि खुद ऐसा करने लगें तो कई बार इसके दुष्परिणाम ही सामने आते हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery