Tuesday, August, 12,2025

पूछा- कन्हैयालाल केस में अब तक न्याय क्यों नहीं हुआ?

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को जयपुर में भाजपा की केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के राजस्थान दौरे पर कन्हैयालाल हत्याकांड में न्याय में देरी, राइट टू हेल्थ और गिग वर्कर्स एक्ट को बंद करने जैसे मुद्दों पर सवाल उठाए। साथ ही उन्होंने हाल की आपराधिक घटनाओं और जातिगत जनगणना जैसे सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी बात रखी।

गहलोत ने पूछा कि कन्हैयालाल हत्याकांड के तीन साल बाद भी पीड़ित परिवार को न्याय क्यों नहीं मिला। उन्होंने कहा कि राजस्थान पुलिस ने चार घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने केस अपने हाथ में ले लिया। गहलोत ने आरोप लगाया कि एनआईए ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, न गवाहों के बयान दर्ज हुए और न ही सजा सुनाई गई। उन्होंने कहा कि एनआईए कोर्ट में नियमित जज तक नहीं है। अमित शाह को जनता को जवाब देना चाहिए।

मनमोहन सिंह पर टिप्पणी अपमानजनक

भाजपा नेता राधामोहन दास अग्रवाल की पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के खिलाफ की गई टिप्पणी पर गहलोत ने कहा कि मनमोहन सिंह विश्वविख्यात अर्थशास्त्री हैं और उन्हें रोबोट कहना पूरे देश का अपमान है। गहलोत ने कहा कि उनकी नीतियों की दुनिया आज भी तारीफ करती है। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने भी इस मुद्दे पर पलटवार करते हुए एक्स पर लिखा, 'डॉ. मनमोहन सिंह का व्यक्तित्व इतना विराट था कि उन्होंने न तो कभी सरेंडर किया और न ही बिना बुलाए पाकिस्तान जाकर बिरयानी खाई।'

डेढ़ साल बनाम पांच साल

वर्तमान भाजपा सरकार की कार्यशैली पर कटाक्ष करते हुए गहलोत ने कहा कि यह सरकार डेढ़ साल बनाम पांच साल के नाम से जानी जा रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि छह महीने में ही जनता को समझ आ गया कि यह सरकार कितनी नाकाम है। गहलोत ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास न तो प्रशासन पर नियंत्रण है और न ही उनकी टीम में तालमेल।

राइट टू हेल्थ और गिग वर्कर्स एक्ट पर चिंता

गहलोत ने राइट टू हेल्थ और गिग वर्कर्स एक्ट को राजस्थान की ऐतिहासिक उपलब्धियां बताया, जिन्हें वर्तमान सरकार खत्म कर रही है। उन्होंने कहा कि गिग वर्कर्स एक्ट की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना हुई और विदेशी अखबारों में इसके बारे में लेख छपे। फिर भी वर्तमान सरकार इसे नकार रही है। गहलोत ने इसे जनविरोधी कदम करार दिया और कहा कि यह राजस्थान की जनता के हितों के खिलाफ है।

मारपीट की घटनाओं पर सवाल

गहलोत ने हाल की आपराधिक घटनाओं पर भी चिता जताई। उन्होंने कथित तौर पर मुख्यमंत्री निवास में एक आईपीएस अधिकारी के साथ मारपीट की घटना पर सरकार से स्पष्ट जवाब मांगा। साथ ही अलवर में एक दलित युवक के अपहरण और निर्वस्त्र कर वीडियो बनाए जाने की घटना को भयावह बताते हुए इसे सरकार की विफलता का सबूत बताया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery