Thursday, June, 26,2025

देश नहीं हारा, फौज नहीं हारी, फिर क्यों डरी सरकार

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सीजफायर पर सवालों का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार से 4 सवाल पूछे हैं। गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी देश की जनता के मन की आवाज को सरकार के सामने रख रहे हैं। उन्होंने पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद अचानक हुए सीजफायर पर सवाल उठाए, जिसे लेकर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनकी आलोचना की थी। गहलोत ने कहा कि जनता जानना चाहती है कि देश नहीं हारा, फौज नहीं हारी, फिर क्यों डरी सरकार? 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष भारतीयों की हत्या ने देश को हिलाकर रख दिया। इसके जवाब में 7 मई को शुरू हुए ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की, जिसमें 100 से अधिक आतंकी मारे गए।

गहलोत के चार सवाल

  • आतंकियों की गिरफ्तारी में देरी क्यों? पहलगाम हमले के दोषी आतंकवादी अभी तक क्यों नहीं पकड़े गए?
  • सुरक्षा चूक की जांच का हाल? हमले में हुई सुरक्षा चूक की जांच कहां तक पहुंची और दोषियों पर क्या कार्रवाई हुई?
  • सीजफायर की शर्तें क्या? भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर किन शर्तों पर हुआ और इसका दस्तावेज सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया?
  • ट्रम्प की भूमिका पर चुप्पी क्यों? यदि सीजफायर ट्रम्प के दबाव में नहीं हुआ तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्पष्ट क्यों नहीं कहते कि ट्रम्प गलत बयानी कर रहे हैं?

सचिन पायलट ने भी साधा सरकार पर निशाना

एआईसीसी महासचिव और टोंक विधायक सचिन पायलट गुरुवार को टोंक दौरे पर रहे। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाक सीजफायर को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प दावा कर चुके हैं कि उन्होंने व्यापारिक हितों के जरिए भारत-पाक में सीजफायर करवाया। उन्होंने सरकार से स्पष्ट जवाब मांगा कि क्या ये दावे सही हैं और क्या व्यापारिक हित शामिल थे? पायलट ने कहा कि कोई तीसरा देश युद्ध विराम की घोषणा कैसे कर सकता है? सरकार के शीर्ष नेतृत्व को इस पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, क्योंकि यह मामला देश की संप्रभुता और कूटनीति से जुड़ा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery