Sunday, April, 19,2026

गहलोत देख रहे हैं मुंगेरी लाल के हसीन सपनेः राठौड़

जयपुर: कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी सोशल मीडिया श्रृंखला 'इंतजार शास्त्र' की सातवीं कड़ी में प्रताप नगर कोचिंग हब को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। गहलोत ने सवाल उठाया कि करोड़ों की लागत से विकसित किए गए इस कोचिंग हब में कोचिंग संस्थानों की शिफ्टिंग क्यों नहीं हो रही है और किसके दबाव में सरकार इस पर कार्रवाई नहीं कर रही। गहलोत का तर्क था कि अगर कोचिंग संस्थानों को प्रताप नगर हब में शिफ्ट कर दिया जाए तो ट्रैफिक का दबाव अपने आप कम हो जाएगा और इतना भारी खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने तीखा पलटवार करते हुए कहा कि अशोक गहलोत फिर से मुख्यमंत्री बनने के लिए उतावले हो गए हैं और मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं।

'इंतजार शास्त्र' के जरिए लगातार भ्रम फैला रहे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने गहलोत के इन आरोपों पर सीधा जवाब देते हुए कहा कि गहलोत 'इंतजार शास्त्र' के जरिए लगातार भ्रम फैला रहे हैं। राठौड़ ने आगे कहा कि कांग्रेस नेता जनता के बीच जाकर काम करने के बजाय अफवाहें फैला रहे हैं। उन्होंने गहलोत से अपील की कि वे इंतजार की राजनीति बंद करें, धरातल पर उतरें और समाज की सच्ची सेवा करें।

'मन की बात' पर राठौड़ का बयान

राठौड़ ने रविवार को प्रसारित हुए पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि वैश्विक संकट के समय विपक्ष की ओर से राजनीति करना शर्मनाक है। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अपील की है कि अफवाहों पर विश्वास न करें और देश के नेतृत्व पर भरोसा बनाए स्खें। राठौड़ ने विपक्ष पर निशाना साथते हुए कहा कि आपदा के समय सभी दलों को मिलकर समाधान खोजना चाहिए, ना कि राजनीतिक लाभ लेना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस से अपील की कि जैसे कोविड में भाजपा ने विपक्ष की भूमिका में सरकार का सहयोग किया, उसी तर्ज पर कांग्रेस भी सकारात्मक भूमिका निभाए।

कोचिंग हब उपेक्षा का शिकार

गहलोत ने 'इंतजार शास्त्र' चैप्टर-7 में दावा किया कि कांग्रेस सरकार के समय 2020-21 के बजट में घोषणा के बाद जयपुर के प्रताप नगर में 65 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में देश का पहला संगठित कोचिंग हब तैयार किया गया था। इसका मकसद गोपालपुरा, रिद्धि-सिद्धि, त्रिवेणी नगर जैसे भीडभाड वाले इलाकों से कोचिंग संस्थानों को एक जगह शिफ्ट कर विद्यार्थियों को सुरक्षित, शांत और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना था। गहलोत ने बताया कि हब में सेंट्रलाइज्ड लाइब्रेरी, साइबर लैब, जिम, फूड कोर्ट और विशाल पार्किंग जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई और वर्ष 2023 में इसका लोकार्पण भी हुआ।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार आने के बाद यह प्रोजेक्ट उपेक्षा का शिकार हो गया। कोचिंग संस्थानों की शिफ्टिंग नहीं होने से यह ढांचा अपनी पूर्ण क्षमता से उपयोग में नहीं आ पा रहा है। गहलोत ने यह भी कहा कि कोचिंग संस्थानों की यूनियन ने सरकार को लिखित रूप में शिफ्टिंग का आग्रह किया है, लेकिन सरकार किसी दबाव में आकर फैसला नहीं ले पा रही है। अपनी विफलता छिपाने के लिए सरकार ने इस हब को आईआईटी जोधपुर को सौंप दिया, जबकि आईआईटी जोधपुर के पास पहले से पर्याप्त परिसर है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery