Tuesday, June, 09,2026

हमारे विधायकों को दिए थे 10-10 करोड़ रुपए

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बहुचर्चित मानेसर कांड को लेकर भाजपा और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गहलोत ने दावा किया कि उस समय भाजपा ने हॉर्स ट्रेडिंग के जरिए राजस्थान, कर्नाटक, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में चुनी हुई सरकारों को गिराने का प्रयास किया था। मानेसर प्रकरण के दौरान राजस्थान में कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने की साजिश रची गई थी। गहलोत ने आरोप लगाया कि उस समय विधायकों को 10-10 करोड़ रुपए तक देने की बातें सामने आई थीं और पूरे प्रकरण में बड़े पैमाने पर धनबल का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के घर पर हमारे विधायकों की मीटिंग होती थी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हमारे विधायकों की बैठक लेने मानेसर जाते थे। पूरे घटनाक्रम में विधायकों को लाने, ले जाने के लिए दो चार्टर्ड विमान भी भेजे गए थे, जिनमें से एक खाली लौट गया, क्योंकि हमने भाजपा के उस षड्यंत्र को पूरी तरीके से एक्सपोज कर दिया था। गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को कमजोर किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विपक्ष से संवाद स्थापित कर देश की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने अंत में कहा कि सरकारें बदलती हैं, लेकिन विकास कार्य रुकने नहीं चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने पिछली सरकार की कई योजनाओं और परियोजनाओं को या तो रोक दिया या धीमा कर दिया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery